फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे राज्यों से आई शराब, कुछ यूं बिक रही थी यूपी में

Fri, 24 Jul 2015 09:52 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
(कानपुर साउथ)कानपुर साउथ के पनकी साइड नंबर-एक में आबकारी विभाग की टीम ने गुरुवार को लाखों की अवैध शराब के कारोबार का खुलासा किया है। टीम ने हरियाणा से तस्करी करके लाई गई करीब 20 लाख रुपये की अवैध शराब और बियर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

हरियाणा की ब्रांडेड शराब का पौव्वा बनाकर बेंचते रहे, दो धरे गए

2 of 9
इनमें से एक बैंक से निलंबित असिस्टेंट मैनेजर है, जबकि मुख्य आरोपी आबकारी टीम के हत्थे नहीं चढ़ा। टीम को फैक्ट्री से कई ब्रांडेड कंपनियों की शराब, होलोग्राम, देशी और अंग्रेजी शराब के रैपर, खाली बोतलें और सील करने वाली मशीन भी मिली है। मामले की जानकारी होने पर एडीएम सिटी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

हरियाणा की ब्रांडेड शराब का पौव्वा बनाकर बेंचते रहे, दो धरे गए

3 of 9
आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त देवराज सिंह यादव ने दोपहर के वक्त अपनी टीम के साथ पनकी साइड नंबर-वन के एच-ब्लाक स्थित घंटाघर निवासी आशीष गुप्ता की फैक्ट्री में छापा मारा। फैक्ट्री से भागने की कोशिश कर रहे गोविंद नगर निवासी केवल कृष्ण मेहता और बिहार निवासी मनोज गुप्ता को टीम ने दबोच लिया।

हरियाणा की ब्रांडेड शराब का पौव्वा बनाकर बेंचते रहे, दो धरे गए

4 of 9
टीम फैक्ट्री के भीतर दाखिल हुई तो यहां भारी मात्रा में अवैध शराब, बियर की पेटियों का ढेर नजर आया। इनमें रायल स्टेग, ग्रीन लेबल और मेकडॉवल ब्रांड की 93 पेटी शराब और हैवर्ड व किंगफिशर ब्रांड की 100 पेटी बियर भी रखी थी। सभी पर हरियाणा की मोहर थी। इसके अलावा मौके से एक मारुति कार, भारी मात्रा में खाली बोतलें, करीब एक लाख होलोग्राम, करीना ब्रांड के देशी और अंग्रेजी शराब के ब्राडेंड कंपनियों के रैपर और ढक्कन भी मिले।
विज्ञापन

हरियाणा की ब्रांडेड शराब का पौव्वा बनाकर बेंचते रहे, दो धरे गए

5 of 9
छापे की सूचना पर सीओ गोविंदनगर भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसी बीच मौके पर पहुंचे एडीएम सिटी आरोपियों से पूछताछ के बाद बताया कि बरामद हुई अवैध शराब की कीमत करीब बीस लाख रुपये है। फैक्ट्री को राजू भाटिया नाम के व्यक्ति ने किराया पर लिया था, उसकी तलाश की जा रही है। किराएदार व उसके साथियों के साथ ही फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

हरियाणा की ब्रांडेड शराब का पौव्वा बनाकर बेंचते रहे, दो धरे गए

6 of 9
आबकारी अधिकारियों की माने तो शराब तस्कर हरियाणा से ब्रांडेड शराब की बोतलें सस्ते दामों में यहां लाते थे, फिर फैक्ट्री में ही बोतलों का पौव्वा बनाकर उन पर यूपी का लेबल लगाकर मशीन से सील कर देते थे, इस गोरखधंधे से तस्करों को जहां चार गुना अधिक की कमाई हो रही थी, वहीं यूपी सरकार को राजस्व की तगड़ी चपत लग रही है। इससे पहले भी पुलिस ने कई बार हरियाणा से तस्करी करके लाई गई शराब पकड़ी है। पर इतनी बड़ी तादाद में पहली बार शराब की बरामदगी हुई है।
विज्ञापन

हरियाणा की ब्रांडेड शराब का पौव्वा बनाकर बेंचते रहे, दो धरे गए

7 of 9
भागने की फिराक में थे शराब तस्कर
फैक्ट्री मालिक के भाई अभिषेक की माने तो राजू ने तीन माह पहले 38 हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से किराए पर फैक्ट्री ली थी। पिछले कुछ दिनों से राजू फैक्ट्री खाली करने की बात कह रहा था। राजू ने उन्हें बताया कि वह स्क्रैप का काम करता है, और उसे भौंती के पास जगह मिल गई है, लिहाजा वह जल्द ही फैक्ट्री खाली कर देगा।

हरियाणा की ब्रांडेड शराब का पौव्वा बनाकर बेंचते रहे, दो धरे गए

8 of 9
ये पुलिस तो एडीएम की भी नहीं सुनती
मौके पर एडीएम सिटी अविनाश सिंह ने मीडिया से स्पष्ट कहा था कि अवैध धंधे में मकान मालिक आशीष को भी आरोपी बनाया जाएगा, लेकिन थाने पहुंचते ही पुलिस एडीएम के निर्देश भूल गई। पुलिस व आबकारी टीम की संयुक्त कार्रवाई के चलते राजू, केवल कृष्ण और मनोज के खिलाफ ही मामला दर्ज किया गया। (छापे के दौरान अधिकारी।)
विज्ञापन

हरियाणा की ब्रांडेड शराब का पौव्वा बनाकर बेंचते रहे, दो धरे गए

9 of 9
पुलिस सूत्रों की माने तो राजू का नाम पहले भी शराब तस्करी में आ चुका है, लेकिन पुलिस कभी उसे दबोच नहीं पाई, इसी वजह से वह सालों से अवैध शराब का धंधा कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें