लखनऊ के सआदतगंज में शनिवार सुबह गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए, जिसमें महिला समेत पांच जख्मी हो गए।
विज्ञापन
2 of 5
पथराव की सूचना पर चार थानों की फोर्स बुला ली गई। पुलिस ने लाठी फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। दबंगों की पिटाई से आक्रोशित महिलाओं ने कार्रवाई की मांग को लेकर धरने दिया। पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन
3 of 5
पुलिस के मुताबिक, सआदतगंज अंबरगंज वैगनटोला निवासी कासिम की मुहल्ले में कबाड़ की दुकान है। पड़ोसी जुनैद के यहां शादी थी। सुबह कासिम के यहां डाला माल लादने आया था। जुनैद ने बार-बार डाला आने का विरोध किया। इसे लेकर दोनों में गालीगलौज हो गई।
4 of 5
लखनऊ में झगड़ा
आरोप है कि जुनैद ने अपने परिवार के एहसान, शानू, राजा, नसीम समेत कई अन्य लोगों को बुला लिया और कासिम को दौड़ाकर पीटा।
बीच बचाव में आए गुफरान, मुशर्रफ, साहिल, वाजुद्दीन, इमरान, हनीसा, शहनवाज व टिंकू दौड़े तो दबंगों ने पथराव शुरू कर दिया। कासिम ने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।