फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा बनाते दो लोगों के चीथड़े उड़े, तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 7
रायबरेली के ऊंचाहार थाना क्षेत्र में मंगलवार को पटाखा बनाते समय तेज धमाके के साथ जोरदार विस्फोट हुआ। विस्फोट होने से आतिशबाज की पत्नी समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा-बेटी झुलस गए।
विज्ञापन

पटाखा बनाते दो लोगों के चीथड़े उड़े, तस्वीरें

2 of 7
विस्फोट इतना तेज था कि शवों के चीथड़े उड़ गए। शवों के अंग दूर जा गिरे। पेड़ की डाल टूटने के साथ छाल उधड़ गई। बेटी को जिला अस्पताल और बेटे को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पटाखा बनाते दो लोगों के चीथड़े उड़े, तस्वीरें

3 of 7
बेटी की हालत चिंताजनक है। हादसे की सूचना पर एसपी ने घटनास्थल पहुंचकर मामले की पड़ताल की। विस्फोट की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। आतिशबाज के खिलाफ पटाखा बनाने में नियमों की अनदेखी करने की रिपोर्ट लिखी गई है।

पटाखा बनाते दो लोगों के चीथड़े उड़े, तस्वीरें

4 of 7
ऊंचाहार थाना क्षेत्र के जमुनापुर चौराहा निवासी मो. इदरीश पटाखा बनाने का कार्य करता है। उसके पास पटाखा बनाने का लाइसेंस भी है। मंगलवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित एक बाग में पटाखा बना रहा था।
विज्ञापन

पटाखा बनाते दो लोगों के चीथड़े उड़े, तस्वीरें

5 of 7
यह बाग उसने किराए पर ले रखा है। आतिशबाज की पत्नी जैबुननिशा (50), बेटी शबनम (22), बेटा शानू (18) और जमुनापुर निवासी भूपेंद्र (14) पुत्र रामकुमार पटाखा बना रहे थे।
विज्ञापन

पटाखा बनाते दो लोगों के चीथड़े उड़े, तस्वीरें

6 of 7
इसी दौरान तेज धमाके के साथ विस्फोट हुआ। विस्फोट होने से जैबुननिशा और भूपेंद्र की मौत हो गई, जबकि शबनम, शानू झुलस गए। जिस समय हादसा हुआ, उस समय आतिशबाज घर चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटाखा बनाते दो लोगों के चीथड़े उड़े, तस्वीरें

7 of 7
तेज विस्फोट का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जैबुननिशा और भूपेंद्र के शवों के चीथड़े उड़ गए। दोनों के शरीर के अंग दूर जाकर खेत में गिर गए। यही नहीं कटहल के पेड़ की एक डाल टूट गई। पेड़ की छाल तक निकल आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें