फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में घुसी स्कूटी, युवक-युवती की मौत, तस्वीरें

Tue, 25 Aug 2015 12:26 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
राजधानी लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात रिमझिम बारिश के दौरान तेज रफ्तार से जा रही स्कूटी सड़क पर खड़े मौरंग से लदे ट्रक में जा घुसी। स्कूटी सवार महिला व उसके नौकर की मौत हो गई। गैस सिलेंडर खत्म होने पर दोनों होटल से खाना पैक कराने निकले थे।
विज्ञापन

खड़े ट्रक में घुसी स्कूटी, युवक-युवती की मौत, तस्वीरें

2 of 5
एसओ गाजीपुर आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि रात एक बजे के बाद पॉलीटेक्निक से मुंशी पुलिया जा रही स्कूटी सड़क किनारे खड़े मौरंग से लदे ट्रक में पीछे से जा घुसी। (टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए।)

विज्ञापन

खड़े ट्रक में घुसी स्कूटी, युवक-युवती की मौत, तस्वीरें

3 of 5
स्कूटी चला रहा युवक और बैठी युवती को लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस बीच इंदिरानगर के खुर्रमनगर निवासी दमन अरोड़ा तीन घंटे पहले खाना पैक कराने निकली पत्नी सपना अरोड़ा उर्फ माही (24) और नौकर राजेश उर्फ अच्छे राम को ढूंढते हुए मुंशी पुलिया पहुंचे। उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी पहचानने के साथ पुलिसकर्मियों से संपर्क किया और अस्पताल पहुंचकर शिनाख्त की। (दूर पड़ा स्कूटी का नंबर प्लेट।)

खड़े ट्रक में घुसी स्कूटी, युवक-युवती की मौत, तस्वीरें

4 of 5
लालबाग स्थित कार बाजार में ब्रोकर का काम करने वाले दमन ने बताया कि गैस सिलेंडर खत्म होने पर नौकर राजेश को रात करीब 10:30 बजे खाना पैक कराने भेजा। इस बीच सपना ने अपनी पसंद का खाना पैक कराने की बात कही और नौकर संग स्कूटी पर चली गई। राजेश बहराइच के गांव भगवानी का निवासी था और छह महीने से काम कर रहा था। सूचना पर उसका चचेरा भाई विशाल अस्पताल पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खड़े ट्रक में घुसी स्कूटी, युवक-युवती की मौत, तस्वीरें

5 of 5
गलत दिशा से आ रही बाइक से टक्कर
दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी के पास एक बाइक की नंबर प्लेट मिली है। माना जा रहा है कि विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टक्कर के बाद अनियंत्रित स्कूटी सड़क पर खड़े ट्रक में घुसी थी। (घटनास्‍थल पर मौजूद पुलिसकर्मी।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें