शनिवार की सुबह यह सड़क हादसा हुआ। बहराइच जिले परिया गांव में यह घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा ओवरटेकिंग की वजह से हुआ। एक खाली पेट्रोल टैंकर बहराइच से गोंडा की ओर जा रहा था।
Trending Videos
विज्ञापन
बहराइच में सड़क हादसा, 2 की मौके पर मौत दर्जन भर घायल
2 of 5
गोंडा की ओर से एक पिकअप आ रही थी। पिकअप ने किसी और वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी बढ़ी हुई रफ्तार के दौरान ही सामने से तेज रफ्तार में आ रही पेट्रोल टैंकर गाड़ी आ गई।
विज्ञापन
बहराइच में सड़क हादसा, 2 की मौके पर मौत दर्जन भर घायल
3 of 5
टैंकर और पिकअप के बीच हुई यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसमें बैठे सभी 14 लोगों को गंभीर चोटे आईं। दुर्घटना में एक महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि एक एक ने अस्पताल पहुंचते पहुंचते दम तोड़ दिया।
बहराइच में सड़क हादसा, 2 की मौके पर मौत दर्जन भर घायल
4 of 5
दुर्घटना के बाद टैंकर भी अनियंत्रित हो गया और रफ्तार में होने की वजह से वह पलट गया। हालांकि टैंकर में सवार ड्राइव और क्लीनर को कोई चोट नहीं आई है। यह दोनों ही दुर्घटना के बाद फरार है।
बहराइच में सड़क हादसा, 2 की मौके पर मौत दर्जन भर घायल
5 of 5
मरने वाले दोनों ही लोगों की शिनाख्त हो गई है। बल्लू (55), पुतन्नी पत्नी (गेंदालाल)। ड्राइवर और क्लीनर को पकड़ा नहीं जा सका है। घायलों का इलाज बहराइच के जिला अस्पताल में चल रहा है।