बहराइच के जरवलरोड पर एक तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे ट्रक में जा घुस गई। जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन
2 of 5
मृतक रिश्ते में चाचा-भतीजे हैं। हादसे के बाद घायल को अस्पताल भेज दिया गया है जबकि मृतकों का पंचनामा कर उनके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
3 of 5
गोंडा जिले के पटेलनगर निवासी राहुल सिंह (35) पुत्र रामू सिंह अपने आठ वर्षीय भतीजे आर्यन पुत्र पंकज व भांजे अमित (18) पुत्र अवधेश के साथ लखनऊ से गोंडा जा रहे थे। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर बहराइच के जरवलरोड थाना अंतर्गत एकलव्य महाविद्यालय के सामने तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रक संख्या में पीछे से जा घुसी।
4 of 5
बाइक सवार राहुल और उसके भतीजे आर्यन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि अमित गंभीर रूप से घायल हो गया।
बिना हेल्मेट के थे बाइक सवार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार राहुल, आर्यन और अमित हेल्मेट नहीं लगाए हुए थे। लापरवाही इतनी थी कि कान में इयरफोन लगाकर गाना सुनते हुए सफर कर रहे थे। यही लापरवाही हादसे का सबब बनी। दुर्घटना के दौरान जब दोनों की लाशें सड़क पर पड़ी थीं। तब भी उनके कान में इयरफोन लगा हुआ था।