फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-मेल से खुला कारोबारी की मौत का राज, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Thu, 27 Jun 2019 10:47 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
गिरफ्त में आए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में गाजीपुर के कल्याण अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से गिरकर मरे कंप्यूटर कारोबारी आशीष गोयल ने ब्लैकमेलिंग के चलते खुदकुशी की थी। पुलिस ने उसके मोबाइल फोन से मिले एक ई-मेल से मौत के राज का खुलासा करते हुए मंगलवार को पश्चिम बंगाल की दीपिका विश्वकर्मा उर्फ ऐनी और उसके पति कानपुर निवासी फुरकान उर्फ समीर उर्फ रेहान को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

2 of 5
गिरफ्त में आए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में दीपिका ने बताया कि वह आशीष के साथ देहरादून गई थी, जहां उसकी अंतरंग फोटो खींच लिए। बाद में फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए दीपिका और फुरकान उस पर मकान दिलाने का दबाव डाल रहे थे। इसी दबाव में आशीष ने खुदकुशी कर ली थी।
 
विज्ञापन

3 of 5
गिरफ्त में आए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि महानगर एच रोड निवासी आशीष गोयल करीब दो साल से दीपिका के संपर्क में था। दीपिका कानपुर के चकेरी स्थित पोखरपुर के रहने वाले फुरकान के साथ पत्नी की तरह रहती थी। आशीष को अपने जाल में फंसाने के बाद दोनों ने उसका आर्थिक शोषण शुरू कर दिया।

4 of 5
गिरफ्त में आए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
मौत से कुछ दिन पहले दीपिका के साथ आशीष देहरादून गया था। इंस्पेक्टर का कहना है कि कुछ दिनों से दीपिका और फुरकान उस पर मकान दिलाने का दबाव बना रहे थे। आशीष ने नजरअंदाज किया तो दीपिका ने अपने साथ उसकी अंतरंग फोटो भेजते हुए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गिरफ्त में आए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
फोटो देखते ही आशीष के होश उड़ गए। सभी फोटो देहरादून के एक होटल के थे। दो जून की रात आशीष अपनी कार से कल्याण अपार्टमेंट पहुंचा। कार पार्किंग में खड़ी करके वह आठवीं मंजिल स्थित छत पर पहुंचा और छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। परिवारीजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। उनका कहना था कि बेटा महानगर एच रोड पर रहता था और कल्याण अपार्टमेंट से उसका कोई लेना-देना नहीं था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें