जम्मू-कश्मीर के आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के तीन कर्मियों कांस्टेबल कैलाश यादव, एसआई संजय कुमार व कुक राजेश सिंह के पार्थिव शरीर रविवार रात एयर इंडिया के विमान से राजधानी स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लाए गए। शस्त्रों को नीचे झुकाकर व पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को सलामी दी गई। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को पैतृक निवास रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
2 of 5
उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर हाइवे पर स्थित पांपोर में आंतकियों ने घात लगाकर शनिवार को हमला बोल दिया था, जिसमें सीआरपीएफ के आठ जवान शहीद व 20 घायल हो गए थे।
विज्ञापन
3 of 5
शहीद होने वाले जवानों में उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में रहने वाले 34 वर्षीय कांस्टेबल कैलाश कुमार यादव, जौनपुर निवासी 43 वर्षीय एसआई संजय कुमार व इलाहाबाद के 32 वर्षीय राजेश कुमार सिंह शामिल थे। इन तीनों जवानों के पार्थिव शरीर रविवार को एयर इंडिया की फ्लाइट से अमौसी एयरपोर्ट लाए गए। रात 8.35 मिनट पर फ्लाइट की लैंडिंग हुई, जिसके बाद एयरपोर्ट पर पूरा माहौल गमगीन हो गया।
4 of 5
सीआरपीएफ के ग्रुप केंद्र बिजनौर के जवानों व आला अधिकारियों की आंखें नम हो गईं। शहीदों के पार्थिव शरीर को सीआरपीएफ के वाहनों से सड़क मार्ग के जरिए उनके निवास स्थानों के लिए रवाना कर दिया गया।