फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लेक्सी प्राइसिंग सिस्टम के कारण लोगों का इस ट्रेन से मोहभंग, हवाई जहाज से महंगा पड़ रहा सफर

Wed, 11 Sep 2019 04:30 PM IST
ishwar ashish नीरज ‘अम्बुज’/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
दिल्ली जाने वाली वीआईपी ट्रेनों में शुमार शताब्दी एक्सप्रेस यात्रियों की पसंदीदा है। हालांकि, पीक सीजन (गर्मी की छुट्टियां, त्योहार) के बाद यह यात्रियों के लिए तरस जाती है। स्थिति यह है कि इन दिनों जहां दिल्ली की दूसरी ट्रेनों में वेटिंग चल रही है, शताब्दी खाली सीटों के साथ रफ्तार भर रही है। फ्लेक्सी प्राइसिंग के चलते यात्रियों का इससे मोहभंग हो रहा है।
 
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
इस चेयरकार ट्रेन में हवाई जहाज सी सुविधाओं वाली ‘अनुभूति’ बोगी भी है। हालांकि, इसका किराया भी हवाईजहाज जैसा ही है। रेलवे ने इस ट्रेन पर फ्लेक्सी प्राइसिंग सिस्टम लागू कर दिया। इससे चेयरकार का किराया 1500 रुपये तक पहुंच गया, जबकि अनुभूति बोगी का किराया 2,255 रुपये है। वहीं, किराया बढ़ते ही यात्रियों का रुझान भी घटने लगा। होली-दीपावली पर भले ही इस ट्रेन में भीड़ दिखे, लेकिन पीक सीजन खत्म होते ही ट्रेन खाली रहने लगती है। फ्लेक्सी प्राइसिंग से रेलवे को नुकसान तक उठाना पड़ा है।
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
ट्रेन की चेयरकार बोगियों में सात सितंबर से लेकर माह के अंत तक बड़ी संख्या में सीटें खाली हैं, जबकि लखनऊ मेल व एसी एक्सप्रेस में वेटिंग चल रही है। शताब्दी की चेयरकार में 10 से 15 सितंबर तक क्रमश: 221, 483, 494, 556, 669, 391 सीटें खाली हैं। अनुभूति कोच में 14, 21, 26, 24, 26, 24 सीटें रिक्त हैं। चेयरकार का किराया जहां 1,180 रुपये है, वहीं एग्जीक्यूटिव व अनुभूति का क्रमश: 1,935 व 2,255 रुपये है।

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
इससे सस्ती तो फ्लाइट है
सितंबर में शताब्दी का अधिकतम किराया 2,255 रुपये है, वहीं इससे कम कीमत में फ्लाइटें मिल रही हैं। गोएयर की जी8-175 फ्लाइट का किराया 1817 रुपये है। ऐसे ही इंडिगो की 6ई-114 का किरया 1831 रुपये और विस्तारा की यूके-997 का 2334 रुपये है। विमान एक से डेढ़ घंटे में दिल्ली पहुंचा रहे, शताब्दी छह घंटे से अधिक समय लेती है।
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
...तो इसलिए कतरा रहे हैं यात्री
शताब्दी एक्सप्रेस में फ्लेक्सी प्राइसिंग सिस्टम लागू है। इसके तहत हर दस प्रतिशत सीटें बुक होने के बाद किराये में दस प्रतिशत की वृद्धि हो जाती है। इससे चेयरकार का किराया बढ़ते हुए 1500 रुपये तक पहुंच जाता है। शताब्दी का बेस फेयर 674 रुपये है, जिसमें कैटरिंग चार्ज 165 रुपये, रिजर्वेशन चार्ज 40 रुपये, सुपरफास्ट चार्ज 45 रुपये, फ्लेक्सी चार्ज व जीएसटी चार्ज भी जोड़ा जाता है।
 
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
फ्लेक्सी प्राइसिंग की वजह से शताब्दी एक्सप्रेस में सीटें खाली नहीं रह जाती हैं। त्योहारों पर तो खासी वेटिंग रहती है। फ्लेक्सी प्राइसिंग के बावजूद यात्री इस ट्रेन में टिकट खरीदते हैं। - पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ, पूर्वोत्तर रेलवे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें