उन्होंने जोर देकर कहा कि शहरवासी अपने घर का कूड़ा अधिकृत कूड़ा लेने वाले को ही दें। महापौर संयुक्ता भाटिया ने भी शहरवासियों से शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग मांगा। इस मौके पर नगर आयुक्त अजय द्विवेदी, अपर नगर आयुक्त अमित कुमार, अर्चना द्विवेदी, विधायक नीरज बोरा, सुरेश तिवारी व एमएलसी उमेश द्विवेदी व नामित पार्षद अनुराग मिश्रा अन्नू, कार्यकारिणी उपाध्यक्ष रजनीश गुप्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे। रैली का समापन नगर निगम मुख्यालय के सामने स्थित झंडी पार्क में हुआ।