फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दांतों को स्वस्थ रखना है तो बदलें फूड हैबिट्स, खानपान में शामिल करें कैल्शियम समेत ये विटामिन्स

Sat, 13 Jul 2019 04:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
दांत
ओरल हेल्थ को बेहतर रखने के लिए दांतों और मुंह की सफाई जितनी जरूरी है उतना ही जरूरी है फूड हैबिट्स में सुधार। इस समय लोगों में कैरीज (कैविटी) और पायरिया, दांतों की प्रमुख समस्या के रूप में सामने आ रही हैं। दांत से संबंधित समस्याओं में अधिकांश मरीज इसी समस्या से पीड़ित हैं। लेकिन अगर लाइफस्टाइल में जरा सा सुधार किया जाए तो इस समस्या से आसानी से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
डॉ लक्ष्य यादव - फोटो : अमर उजाला
दांतों में कैविटी व पायरिया दोनों ही समस्याओं में खानपान का तरीका प्रमुख वजह होती हैं। सबसे पहली चीज बच्चों और बड़ों, दोनों को ही पिज्जा या चीजयुक्त चिपचिपे भोजन से बचना चाहिए। क्योंकि यह कैरीज का बड़ा कारण है। वहीं आजकल फलों को चाकू से काटकर खाने का चलन बढ़ा है। जबकि फाइबरयुक्त फलों को दांत से काटकर खाने से मसूढ़ों की मालिश हो जाती है। ऐसे में दांतों में गंदगी नहीं जमती और कैरीज और पायरिया समेत दांताें की अन्य बीमारियों से भी बचाव होता है।
विज्ञापन

3 of 5
संतरा
खानपान में शामिल करें विटामिन और कैल्शियम
विटामिन बी-12, विटामिन-सी, कैल्शियम और विटामिन-डी ओरल हेल्थ के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। इनकी कमी दांतों के लिए बहुत नुकसानदेह है। दांत संबंधित लगभग सभी बीमारियों में इनका अहम रोल है। विटामिन-डी और कैल्शियम की कमी से दांतों में कैरीज और सड़न की समस्या बढ़ जाती है। वहीं विटामिन-सी की कमी के कारण मसूढ़ों से संबंधित समस्या होने लगती है। इसलिए धूप सेंकना बेहद जरूरी है। साथ ही खानपान में संतरा, नींबू, आंवला आदि विटामिन-सी युक्त फलों और सब्जियों को जरूर शामिल करें।

4 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
...ताकि बड़े होकर न निकलवाने पड़ें दांत
बचपन में हुई दांतों की समस्या से ही 18-19 की उम्र में जाकर दांत निकलवाना पड़ जाता है। बच्चे अक्सर खानपान पर ध्यान नहीं देते, और बचपन से ही उनके दांत खराब होने लगते हैं। मां-बाप भी दूध के दांत होने के अंदेशे में बेफिक्र रहते हैं। ऐसे में जो एक-दो नए दांत निकल आते हैं उनमें भी कीड़े लगने लगते हैं। जो आगे जाकर पूरे खराब हो जाते हैं और उन्हें निकलवाना ही पड़ता है। इससे बचने के लिए जरूरी है कि बच्चों की नियमित रूप से जांच कराई जाती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
जीभ पर होते हैं 80 प्रतिशत कीटाणु
हम दांतों की सुरक्षा के लिए अक्सर ब्रशिंग पर तो खूब ध्यान देते हैं लेकिन जीभ साफ नहीं करते। जबकि करीब 80 प्रतिशत तक कीटाणु केवल जीभ पर होते हैं। जिससे दांत साफ करने के बावजूद दांत खराब होने का खतरा रहता है। इसलिए हर रोज सोने से पहले और सुबह, दोनों वक्त दांतों में ब्रशिंग जरूर करें। और टंग क्लीनर से दांतों को साफ करना बिलकुल  भूलें।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें