ओरल हेल्थ को बेहतर रखने के लिए दांतों और मुंह की सफाई जितनी जरूरी है उतना ही जरूरी है फूड हैबिट्स में सुधार। इस समय लोगों में कैरीज (कैविटी) और पायरिया, दांतों की प्रमुख समस्या के रूप में सामने आ रही हैं। दांत से संबंधित समस्याओं में अधिकांश मरीज इसी समस्या से पीड़ित हैं। लेकिन अगर लाइफस्टाइल में जरा सा सुधार किया जाए तो इस समस्या से आसानी से बचा जा सकता है।