फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई जहाज से भी ज्यादा हैं इन ट्रेनों का किराया लेकिन सुविधाओं के नाम पर ये हाल

Mon, 21 May 2018 04:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 13
डेमो
गर्मियों में यात्रियों की सहूलियतों के लिए रेलवे ने सुविधा स्पेशल ट्रेनें चला तो दीं, लेकिन लगता है कि इसे हरी झंडी दिखाने के बाद भूल गया। इन ट्रेनों में गदंगी का अंबार है, तो पानी की भी मारा-मारी है। न एसी ठीक से काम कर रहे हैं, न पंखे.. लेकिन किराया हवाई यात्रा को टक्कर दे रहे हैं...
विज्ञापन

2 of 13
- फोटो : डेमो
रविवार को मुंबई जाने के लिए यात्रियों ने सुविधा स्पेशल ट्रेन का टिकट 9,885 रुपये में खरीदा, जबकि विस्तारा एयरलाइंस इसी सफर के लिए 9,737 रुपये ले रही थी। 
विज्ञापन

3 of 13
- फोटो : डेमो
गर्मी की छुट्टियों में कन्फर्म टिकट के लिए जूझते यात्रियों की सहूलियत के लिए चलाई जा रहीं सुविधा स्पेशल ट्रेनों का टिकट खरीदने में ही यात्रियों को पसीना छूट जा रहा है। रेलवे प्रशासन गोरखपुर से बांद्रा टर्मिनस के लिए 82910 सुविधा स्पेशल ट्रेन चला रहा है। यह ट्रेन रेलवे समय सारिणी के मुताबिक रविवार देर रात 2.05 बजे चारबाग रेलवे स्टेशन से रवाना होनी थी।

4 of 13
डेमो - फोटो : डेमो
रविवार को मुंबई जाने वाले यात्रियों को जब पुष्पक एक्सप्रेस, कुशीनगर व एलटीटी एक्सप्रेस में टिकट नहीं मिले तो उन्होंने सुविधा ट्रेन का टिकट करवाया। इसकी सेकेंड एसी का टिकट 9885 रुपये में बिका। वहीं थर्ड एसी का किराया 6,340 रुपये व स्लीपर का टिकट 2,425 रुपये में यात्रियों ने खरीदा।
विज्ञापन

5 of 13
डेमो
डायनेमिक फेयर लागू होने के कारण ही लखनऊ से मुंबई के बीच 1,687 किलोमीटर की दूरी के लिए करीब 10 हजार रुपये का टिकट यात्रियों को खरीदना पड़ा। 
विज्ञापन

6 of 13
- फोटो : डेमो
सुविधा स्पेशल का किराया हवाई जहाज के टिकट से भी ज्यादा हो गया है। लखनऊ से मुंबई जाने वाली विस्तारा एयरलाइंस का 21 मई का किराया 9,737 रुपये है। ऐसे ही 25 मई को लखनऊ जंक्शन से मुंबई जाने वाली 82908 सुविधा स्पेशल ट्रेन की सेकेंड एसी का किराया रविवार को 7,160 रुपये था
विज्ञापन

7 of 13
डेमो
थर्ड एसी का 6,035 व स्लीपर का 2,285 रुपये था। जबकि इस तारीख में फ्लाइट का टिकट गोएयर का 7,943 रुपये का है। वहीं 28 मई को गोरखपुर बांद्रा टर्मिनस सुविधा स्पेशल(82910) में सेकेंड एसी का किराया 7,550 रुपये, थर्ड एसी व स्लीपर का क्रमश: 6,340 व 2,425 रुपये है। इन ट्रेनों में सीटें उपलब्ध हैं। जबकि इंडिगो एयरलाइंस का किराया 7,524 रुपये है।

8 of 13
- फोटो : डेमो
ऐसे ही 23 मई को 02112 लखनऊ छत्रपति साहूजी महराज टर्मिनस स्पेशल ट्रेन की थर्ड का एसी किराया 1,970 रुपये है। रेलवे द्वारा चलाई जा रहीं सुविधा व स्पेशल ट्रेनों का किराया सामान्य से काफी मंहगा रहता है और सुविधाओं के लिहाज से ट्रेन में सफर मुश्किलों से भरा होता है। लखनऊ से मुंबई ही नहीं, बल्कि दिल्ली, कोलकाता व जम्मू के लिए चल रही सुविधा ट्रेनों की हालत भी ऐसी ही है। किराया महंगा होने के कारण हवाई सफर यात्रियों को सस्ता पड़ेगा।

9 of 13
डेमो - फोटो : डेमो
किराया महंगा, सुविधाएं नदारद
सुविधा स्पेशल ट्रेनों का किराया आसमान छू रहा है, लेकिन इन ट्रेनों में सुविधाएं नदारद रहती हैं। यात्री अमित सिंह ने बताया कि सुविधा के नाम पर रेलवे इन ट्रेनों से सिर्फ कमाई करने में लगा है। इनमें गंदगी, पानी व कूलिंग की समस्या से यात्रियों को जूझना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर ऐसी दर्जनों शिकायतें रोजाना दर्ज की जा रही हैं।
 

10 of 13
- फोटो : डेमो
4,715 पहुंचा जम्मू का किराया
हावड़ा से जम्मूतवी सुविधा स्पेशल ट्रेन(82303) में 25 मई को लखनऊ से जम्मू का किराया थर्ड एसी में 4,715 रुपये पहुंच गया है, जो छह हजार रुपये तक पहुंचने की आशंका है। जबकि स्लीपर का टिकट 1,715 रुपये है। जबकि लखनऊ से जम्मू की इंडिगो की फ्लाइट का किराया इस तारीख में 7,603 रुपये है।

11 of 13
- फोटो : डेमो
3,660 रुपये में कोलकाता का टिकट
लखनऊ से कोलकाता जाने वाली स्पेशल ट्रेन 04206 में 21 मई का फर्स्ट एसी का टिकट 3,660 रुपये में बिका। जबकि सेकेंड एसी, थर्ड एसी का टिकट क्रमश: 2,320 व 1,675 रुपये है। हालांकि, फ्लाइट का टिकट ट्रेन से महंगा है। यह टिकट इंडिगो एयरलाइंस में 6,790 रुपये का बिका।

12 of 13
- फोटो : डेमो
ढाई हजार की रेल, तीन हजार का प्लेन
लखनऊ से दिल्ली की बात करें तो स्पेशल ट्रेन का टिकट जहां ढाई हजार में बिका, वहीं विमान का तीन हजार में। ट्रेन संख्या 02411 अरुणाचल एक्सप्रेस में रविवार को फर्स्ट एसी का टिकट 2,450 रुपये में बिका। जबकि 22 मई को लखनऊ आनंदविहार स्पेशल(04421) का किराया 2,225 रुपये है और विमान का किराया 3,139 रुपये।
विज्ञापन

13 of 13
- फोटो : डेमो
स्पेशल ट्रेनों में खाली हैं सीटें
लखनऊ से मुंबई हो या फिर दिल्ली, स्पेशल व सुविधा ट्रेनों में पैसेंजरों को सीटों की दिक्कतें नहीं हो रही हैं। 22 मई को लखनऊ से दिल्ली की स्पेशल ट्रेन(04421) में थर्ड एसी में 390 सीटें हैं। ऐसे ही मुंबई की सुविधा ट्रेन(82908) में 25 मई को 35 से लेकर 154 तक सीटें अलग-अलग श्रेणियों में खाली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें