फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजस एक्सप्रेसः प्लेटफॉर्म के इस रेस्टोरेंट के पास होगा टिकट काउंटर, लगेगी हेल्प डेस्क

Thu, 26 Sep 2019 03:02 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो
लखनऊ जंक्शन पर तेजस एक्सप्रेस के संचालन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफॉर्म के पास स्थित कमसम रेस्टोरेंट के करीब टिकट काउंटर बनेगा। वहीं यात्रियों के लिए हेल्प डेस्क भी बनाई जाएगी।
तेजस एक्सप्रेस के लिए प्लेटफॉर्म पर ही टिकट काउंटर होगा


 
विज्ञापन

2 of 5
फाइल फोटो
चार अक्तूबर से देश की पहली कॉर्पोरेट ट्रेन पटरी पर उतरेगी। जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर छह से सुबह 6.10 बजे चलकर दोपहर 12.25 बजे ट्रेन नई दिल्ली पहुंच जाएगी। वहीं आईआरसीटीसी की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट काउंटर जंक्शन के प्लेटफॉर्म के पास ही मिल सकेगा।
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मसलन, टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग नहीं करा पाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफॉर्म पर ही काउंटर बनाने की योजना है। इस बाबत मंथन चल रहा है। उम्मीद है कि कमसम रेस्टोरेंट के पास आईआरसीटीसी टिकट काउंटर बना सकता है। यहीं पर ‘मे आई हेल्प यू’ डेस्क भी बनेगी।

4 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
ड्यूटी को लेकर विवाद
तेजस के संचालन में ड्राइवर व गार्ड की तैनाती को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। ट्रेन में पूर्वोत्तर रेलवे ने अपने कर्मचारियों की ड्यूट लगा दी है, जिसका विरोध उत्तर रेलवे कर्मियों ने किया है। एनआरएमयू और यूआरएमयू भी एक साथ इस पक्ष में उतर आए हैं। बुधवार को संयुक्त रूप से यूनियन पदाधिकारियों ने डीआरएम संजय त्रिपाठी से मुलाकात कर मांगपत्र सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
दरअसल, तेजस उत्तर रेलवे व उत्तर मध्य रेलवे के रेखखंडों पर चलेगी। यूआरएमयू के सहायक मंडल मंत्री एमके मेहरोत्रा ने बताया कि नियमानुसार ट्रेन का 75 फीसदी संचालन जिस मंडल के रूट पर होगा, उसके ड्राइवर व गार्ड लगाए जाएंगे। ऐसे में पूर्वोत्तर रेलवे की तैनाती गलत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें