लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र में सीतापुर रोड पर रविवार देर रात बीमार बुजुर्ग को केजीएमयू ले जा रही वैन चालक के झपकी आने से सड़क पर खड़े खराब ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में बीमार बुजुर्ग के साथ उसकी पत्नी और एक रिश्तेदार की मौत हो गई। पौत्र समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मॉडर्न पुलिस कंट्रोल रूम की टीम ने वैन काटकर घायलों को अस्पताल भेजा। घटना से दो घंटे हाइवे जाम रहा।
विज्ञापन
ड्राइवर को आई नींद और सड़क पर हुआ दर्दनाक हादसा
2 of 5
एसओ बीकेटी विजय शंकर यादव ने बताया कि लखीमपुर खीरी के गांव रमुआपुर सत्ती निवासी विद्या प्रकाश वर्मा (65) को रविवार रात डॉक्टरों ने केजीएमयू रेफर किया था। घरवाले उन्हें वैन से लखनऊ ले जा रहे थे। पिछली सीट पर लेटे विद्या प्रकाश के पास पत्नी कमला देवी (62), पौत्र सूरज वर्मा व रिश्तेदार बबलू वर्मा बैठा था। चालक गुड्डू के बगल वाली सीट पर गांव काला आम निवासी अमित वर्मा (30) सवार था।
विज्ञापन
ड्राइवर को आई नींद और सड़क पर हुआ दर्दनाक हादसा
3 of 5
वैन रात 2:15 बजे हाइवे पर गांव देवरी रुखारा रेलवे क्रॉसिंग मोड़ पर पहुंची थी कि चालक को झपकी आ गई। तेज रफ्तार वैन सड़क पर खराब खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े। पुलिस को सूचना दी। वैन काटकर घायलों को निकाला। घायलों को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने विद्या प्रकाश,कमला और अमित वर्मा को मृत घोषित कर दिया।
ड्राइवर को आई नींद और सड़क पर हुआ दर्दनाक हादसा
4 of 5
घायलों से मिले मोबाइल फोन से उनके घरवालों को हादसे की सूचना देने के साथ सभी की पहचान की गई। पता चला कि अमित वर्मा बीए द्वितीय वर्ष का छात्र होने के साथ एक स्कूल में पढ़ाता भी था। वहीं, चालक गुड्डू मौके से भाग निकला।
हादसे से हाइवे पर सीतापुर से लखनऊ जाने वाले मार्ग पर दो घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने क्रेन से मलबा हटाकर यातायात शुरू कराया। इसके अलावा पंजाब के अमृतसर निवासी ट्रक चालक सुखचैन सिंह व हेल्पर विक्की को हिरासत में लिया गया है।