फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंटें ले रही रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में बस ने मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, सात गंभीर

Sun, 26 Mar 2017 08:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
लखनऊ से गोरखपुर जा रही फैजाबाद डिपो की बस ने दोपहर लगभग सवा दो बजे फैजाबाद के मुजफ्फरपुर गांव के पास विपरीत दिशा से कच्ची मिट्टी की ईंट लादकर भट्ठे पर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि सात गंभीर हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
भीषण हादसे में ट्रैक्टर सवार तीन सगे भाइयों में से एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में ट्रैक्टर के परखचे उड़ गए, जबकि बस सवार गंभीर रूप से घायल पांच यात्रियों को पुलिस ने सीएचसी रुदौली में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

3 of 4
ट्रैक्टर पर सवार चालक राम कैलाश (35) व उनके दो सगे भाई राम सागर (22) व राम विलास (20) पुत्रगण राम मनोहर निवासी ग्राम मुजफ्फरपुर कोतवाली रुदौली दूर जा गिरे। गंभीर रूप से घायल तीनों भाइयों को मौके पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल भेजवाया। जिला अस्पताल में घायल ट्रैक्टर चालक राम विलास को मृत घोषित कर दिया गया जबकि राम कैलाश को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

4 of 4
बस में सवार यात्रियों में से अंजू यादव (25), मंजू यादव (30) निवासी नया घाट अयोध्या, गायत्री (45), प्रतिभा श्रीवास्तव (56), आराधना विश्वकर्मा (26), पंकज शर्मा निवासी एनटीपीसी टांडा जिला अंबेडकरनगर को सीएचसी रुदौली में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें