फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोली की जगह उठी अर्थी: पछाड़ खाकर गिरे घरवाले, तीन दोस्तों को लील गया काल; तस्वीरें दहला देंगी दिल

Sun, 10 Nov 2024 11:17 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में डोली की जगह युवक की अर्थी उठी। होने वाले दूल्हे सहित तीन दोस्तों को हादसा लील गया। खबर मिली तो घरवाले पछाड़ खाकर गिर गए। तस्वीरें आपका भी दिल दहला देंगी। आगे पढ़ें और जानें पूरी खबर...
विज्ञापन
1 of 6
बिलखते परिजन, शशांक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
राजधानी लखनऊ में हादसे में तीन दोस्तों की जान चली गई। इसमें शंशाक की शादी के लिए कपड़े खरीदने के लिए पांच दोस्त लखनऊ आ रहे थे। रात में एक अन्य दोस्त के कमरे में रुककर शनिवार के दिन खरीदारी का प्लान था। डोली की जगह अर्थी उठी तो घरवाले बिलख पड़े। मौजूद लोग व रिश्तेदार उन्हें ढांढस बंधाते रहे।       

ई-रिक्शा की एजेंसी चलाने वाले शशांक राठौर की शादी तय हो चुकी थी। 28 नवंबर को तिलक और दो दिसंबर को शादी थी। परिजनों ने बताया कि दो माह पहले ही शशांक की सगाई हुई थी। वह अपने कॉलेज के दोस्तों संग खरीदारी करने लखनऊ आ रहे थे। हादसे की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। इकलौते बेटे की मौत से पिता उदय बहादुर गुमसुम हैं। शशांक की एक बहन रिनी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

बुद्धेश्वर में शिवम के कमरे पर ठहरने की थी योजना

शशांक के दोस्त शिवम बुद्धेश्वर में किराये के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते थे। शिवम के पिता बदन सिंह ने बताया कि सभी दोस्तों ने योजना बनाई थी कि रात में वे बेटे के कमरे पर रुकेंगे। इसके बाद शनिवार को दिन में खरीदारी कर लौट जाएंगे। हालांकि, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। वहीं, अनुज राठौर बीएससी एग्रीकल्चर का छात्र था। अनुज के पिता विजेंद्र ठेकेदारी करते हैं। परिवार में भाई अभय और मां रेखा हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
लकी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

एयरबैग खुले... पर नहीं आए काम

आगरा एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन दोस्तों की मौत का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि सामने से जा रहा ट्राला नजर नहीं आया। इससे पहले की शशांक गाड़ी रोकते कार, ट्राला से टकरा गई। टक्कर के बाद कार के एयरबैग भी खुल गए थे, लेकिन रफ्तार इतनी अधिक थी वे कारगर साबित नहीं हुए। पुलिस का कहना है कि कार की हालत देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे से ऊपर होगी। हादसे में कार के परखचे उड़ गए।
 

4 of 6
अनुज की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

घायलों की हालत नाजुक

सड़क हादसे में घायल आदित्य राजपूत (22) व शांतनु सिंह (24) की हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों के परिजन लखनऊ पहुंच गए हैं। परिजनों ने बताया कि कई दिन से सभी शशांक की शादी की तैयारियों में व्यस्त थे। कॉलेज के टाइम से सभी अक्सर साथ में ही घूमने निकलते थे।
 
विज्ञापन

5 of 6
डीसीपी ओमवीर सिंह ने दी जानकारी - फोटो : अमर उजाला

जानें पूरा मामला

काकोरी इलाके में शुक्रवार देर रात आगरा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार आगे चल रहे सरिया लदे ट्रक ट्राला में पीछे से घुस गई। ट्राला में फंसकर कार करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई। कार में पांच दोस्त सवार थे। हादसे में तीन की मौत हो गई। जबकि, गंभीर अवस्था में दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यूपीडा की टीम ने आधी रात करीब 12:45 बजे घटना की सूचना पुलिस को दी। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से कार को ट्राला से बाहर निकाला गया। इसके बाद दरवाजा काटकर पांचों युवक निकाले गए। पांचों युवक दोस्त की शादी के लिए खरीदारी करने फर्रुखाबाद से लखनऊ आ रहे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सरिया लदे ट्रॉला में पीछे से घुसी कार - फोटो : अमर उजाला

सरिया लदे ट्राला में पीछे से घुसी कार

इंस्पेक्टर नवाब अहमद के मुताबिक आगरा से लखनऊ जा रही कार रेवरी टोल प्लाजा 289 किमी के पास सरिया लदे ट्राला में पीछे से टकरा गई थी। कार जहानगंज निवासी शशांक राठौर (24) चला रहे थे। कार में उनके मित्र सिविल लाइन नई बस्ती फतेहगढ़ निवासी शिवम यादव (24), अनुज राठौर (24), आदित्य राजपूत (22) व शांतनु सिंह (24) सवार थे। हादसे में शशांक, शिवम और अनुज की जान चली गई। आदित्य व शांतनु को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें