फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चिट्ठी में हिंदुस्तान से बदला लेने की धमकी, मरने से पहले ये बोला था लश्कर आतंकी दुजाना

Thu, 10 Aug 2017 01:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
अबु दुजाना
कोलकाता से अमृतसर जा रही अकालतख्त एक्सप्रेस में यूपी के अमेठी जिले के पास बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। ट्रेन के एसी बी थ्री कोच के वॉश बेसिंग के नीचे पालीथिन में एक संदिग्ध डिवाइस दिखी। साथ में एक धमकी भरा पत्र भी था ज‌िसमें दुजाना की मौत का बदला लेने की बात ल‌िखी गई है। आगे स्लाइड्स में जानें कौन था दुजाना...
 
विज्ञापन

2 of 8
अबू दुजाना
अमेठी के पास अकबरगंज रेलवे स्टेशन पर अकालतख्त एक्प्रेस में रात 1 बजे बम की सूचना से हड़कंप मच गया। बम जैसी द‌िखने वाली डिवाइस के साथ एक लेटर भी मिला जिसमें लिखा था, ‘दुजाना की शहादत का बदला अब हिंदुस्तान को चुकाना पड़ेगा। इंडियन मुजाहिद्दीन जिंदाबाद।
विज्ञापन

3 of 8
संद‌िग्ध व‌िस्फोटक
इस लेटर में जिस दुजाना का जिक्र किया गया है, वह लश्कर का एक खूंखार आतंकी था। भारतीय सेना ने बीते दिनों जम्मू-कश्मीर में उसे घेरकर मारा था।



 

4 of 8
कौन है अबु दुजाना - फोटो : social media
अबू दुजाना सेना की लिस्ट में मोस्टवॉन्टेड आतंकी था। 31 जुलाई से 1 अगस्त के बीच अबु और उसके एक साथी के पुलवामा में एक गांव में आने की खबर सेना को मिली थी। 
विज्ञापन

5 of 8
अकाल तख्त एक्सप्रेस
इसके बाद सेना ने उस घर के मकान मालिक को विश्वास में लिया। फिर पुलवामा पुलिस के साथ पूरे घर को घेर लिया। मकान मालिक ने अपने परिवार की सलामती की शर्त पर दुजाना से फोन पर बात करवा दी।
विज्ञापन

6 of 8
abu dujana (holding a book)
इस ऑपरेशन के बाद एक टेप लीक हुआ जिसमें सेना के अधिकारी और दुजाना के बीच बातचीत होने का दावा था।
विज्ञापन

7 of 8
अबू दुजाना
इसमें दुजाना को कहते हुए सुना जा सकता है, 'क्या हाल है? मैंने कहा क्या हाल है? इस पर अधिकारी का जवाब आता है, हमारा हाल छोड़ दुजाना, तुम सरेंडर क्यों नहीं कर रहे?
विज्ञापन

8 of 8
अबु दुजाना - फोटो : self
अधिकारी को यह कहते सुना जा सकता है कि दुजाना तुम्हें पाकिस्तान इस्तेमाल कर रहा है। जिसके जवाब में दुजाना कहता है कि 'हम निकले थे शहीद होने, मैं क्या करूं। जिसको गेम खेलना है खेले। कभी हम आगे कभी आप, आज आपने पकड़ लिया। मुबारक हो आपको। जिसको जो करना है कर लो। सरेंडर नहीं कर सकता जो मेरी किस्मत में लिखा होगा अल्लाह वही करेगा, ठीक है?

ये भी पढ़ें-अकालतख्त एक्सप्रेस में म‌िली संद‌िग्ध ड‌िवाइस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें