फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, ऐसा होगा अयोध्या में बनने वाला राम मंदिर, सामने आया डिजाइन, तस्वीरें

Tue, 04 Aug 2020 04:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
अयोध्या में बुधवार को मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन के पहले राम मंदिर का डिजाइन व लुक सामने आ गया है। भूमिपूजन के बाद आगामी वर्षों में एक अलौकिक मंदिर आकार लेने जा रहा है।

इसका डिजाइन फाइनल कर दिया गया है। कई गुंबदों से सुशोभित तीन तल का यह दिव्य मंदिर विश्वभर में अनूठा होगा।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
गुजरात के अहमदाबाद से मुख्य शिल्पी चंद्रकात सोमपुरा समेत उनके दोनों पुत्र निखिल और आशीष ने कड़ी मेहनत से भगवान विष्णु को सर्वाधिक प्रिय नागर शैली में श्रीराजन्मभूमि मंदिर का डिजाइन तैयार किया है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
नागर शैली के शिल्पशात्र के अनुसार मंदिर के आठ प्रमुख अंग मूल आधार (जिस पर संपूर्ण भवन खड़ा होगा), मसूरक (नींव और दीवारों के बीच का भाग), जंघा (दीवारें, विशेषकर गर्भगृह की दीवारें), कपोत (कार्निस), शिखर (मंदिर का शीर्षभाग या गर्भगृह का ऊपरी भाग), ग्रीवा (शिखर का ऊपरी भाग), वर्तुलाकार आमलक (शिखर के शीर्ष पर कलश के नीचे का भाग) और कलश (शिखर का शीर्ष भाग) होता है।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
समूचा मंदिर पिंक स्टोन से बनेगा, इसके विभिन्न हिस्सों में लगने वाले तराशे गये पत्थरों की डिजाइन से लेकर माप और लागत आदि का ब्योरा तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
देश में नागर शैली के प्रमुख मंदिर
कंदरिया महादेव मंदिर, खजुराहो (मध्य प्रदेश)
लिंगराज मंदिर, भुवनेश्वर (उड़ीसा)
जगन्नाथ मंदिर, पुरी (उड़ीसा)
कोणार्क का सूर्य मंदिर, कोणार्क (उड़ीसा)
मुक्तेश्वर मंदिर, (उड़ीसा)
खजुराहो के मंदिर, मध्यप्रदेश
दिलवाड़ा के मंदिर, अबू पर्वत राजस्थान
सोमनाथ मंदिर, सोमनाथ (गुजरात)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें