फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हत्यारे आए, पैर छुए, माफी मांगी और फिर कमलेश तिवारी को मार दिया’

Sat, 19 Oct 2019 11:15 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
कमलेश तिवारी हत्याकांड। - फोटो : amar ujala
कमलेश तिवारी की हत्या से पहले हत्यारों ने उनके पैर छुए थे। माफी भी मांगी थी। चाय पी। दही बड़ा खाया। फिर हत्या करके चले गए। कमलेश तिवारी के घर पर ठहरे कुशीनगर के सौराष्ट्रजीत सिंह बताते हैं कि दोपहर करीब साढ़े बारह बजे दो व्यक्ति भइया (कमलेश तिवारी) से मिलने ऑफिस आए थे।

दोनों ने आते ही भइया के पैर छुए और माफी मांगी। भइया ने उनके लिए चाय मंगाई। हमने खुद दोनों को चाय और दही-बड़े परोसे। इसके बाद भइया ने सिगरेट-गुटखा लाने को कहा। मैं बाहर चला गया। करीब आठ-10 मिनट बाद लौटा तो भइया को खून से लथपथ जमीन पर पड़ा देख होश उड़ गए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
कमलेश तिवारी हत्याकांड। - फोटो : amar ujala
मैंने तो उन्हें मेहमान समझा...
सौराष्ट्रजीत सिंह ने बताया कि ‘जिन्हें मेहमान समझकर चाय पिलाई। दही-बड़े खिलाए। क्या पता था वही भइया को मारकर भाग जाएंगे।’ सौराष्ट्रजीत सिंह ने बताया कि वह तीन साल से कमलेश तिवारी से जुड़ा था। पांच दिन पहले ही वह कार्यक्रम के सिलसिले में उनके घर आया था।

एक कार्यक्रम 15 को हुआ था जबकि 20 अक्तूबर को एक बैठक होनी थी। उसकी ही तैयारी चल रही थी। इसके बाद 22 अक्तूबर को कमलेश तिवारी को पश्चिम बंगाल में कार्यक्रम करने जाना था। सौराष्ट्रजीत ने बताया कि कमलेश तिवारी ने उसे सोशल मीडिया की जिम्मेदारी सौंपी थी।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : amar ujala
सुरक्षा में तैनात दीवान मुसाफिर प्रसाद बेखबर रहा कमलेश के किराएदार ने सुनी फायरिंग की आवाज
कमलेश की सुरक्षा में तैनात दीवान मुसाफिर प्रसाद को उनकी हत्या के बारे में कोई खबर ही नहीं थी। उसने न ही गोली की आवाज सुनी और न ही किसी को भागते हुए देखा। सिर्फ कमलेश तिवारी के मकान के ऊपरी हिस्से में रहने वाली किरायेदार नीतू सिंह ने गोली की आवाज सुनी। उसने पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी भी दी।

उधर, आला अधिकारियों ने दीवान से पूछताछ की तो वह कोई जवाब नहीं दे पाया। उसने कहा कि गोली की आवाज सुनी न ही किसी को भागते हुए देखा। दीवान की बातें सुनकर अधिकारियों का पारा चढ़ गया। उन्होंने उसे जमकर फटकार लगाई। उधर, परिवारीजनों ने भी गोली की आवाज नहीं सुनी। कमलेश के ऑफिस में गोली चली। इसके बाद चाकू से उन पर ताबड़तोड़ वार किए गए। लेकिन इस बारे में पुलिस और परिवारीजनों में से किसी को भनक तक नहीं लगी।

4 of 8
कमलेश तिवारी हत्याकांड। - फोटो : amar ujala
पैदल ही आए थे हत्यारे, पहचानते थे खुर्शेदबाग की गलियां
खुर्शेदबाग में कमलेश तिवारी का मकान जिस जगह पर है, वह काफी घना बसा हुआ है। उनके घर तक चार पहिया वाहन से पहुंचने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ती है। पुलिस को अब तक तीन स्थानों की सीसीटीवी फुटेज मिली हैं जिसमें हत्यारे पैदल जाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, कमलेश के कर्मचारी सौराष्ट्रजीत सिंह का कहना है कि हत्यारे बाइक से आए थे। कमलेश के घर तक पहुंचने के दो सर्वाधिक प्रचलित रास्ते हैं। एक उनके घर से सटी हुई गली है जबकि दूसरी गणेशगंज वाली सड़क पर स्थित पुराना गेट है। हत्यारे कहां से आए?
विज्ञापन

5 of 8
कमलेश तिवारी हत्याकांड। - फोटो : amar ujala
इस बारे में जानकारी नहीं है लेकिन वह कहां से भागे? इसकी जानकारी पुलिस को मिल गई है। पुलिस के हाथ लगी पहली फुटेज गणेशगंज के पुराने गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे की है। यह जगह कमलेश के घर से करीब 500 मीटर दूर है। वहां जाने के लिए दो मोड़ आते हैं। हत्यारे यहां तक पैदल ही आते दिखे हैं। इससे साफ है कि हत्या करने आए बदमाशों को इलाके की गलियों और रास्तों के बारे में अच्छी तरह से जानकारी थी।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : amar ujala
माहौल बिगाड़ने की कोशिश
पोस्टमार्टम हाउस तिराहा पर धरना-प्रदर्शन कर रहे लोगों ने उधर से गुजर रहे समुदाय विशेष के एक व्यक्ति को पकड़कर उससे मारपीट की कोशिश की। हालांकि, प्रदर्शन में ही शामिल कुछ लोगों ने तुरंत बीच-बचाव किया। युवक को न केवल बचाया, वहां से उसे सुरक्षित निकालकर भेजा।
विज्ञापन

7 of 8
कमलेश के खिलाफ लखनऊ में पांच और अयोध्या में तीन एफआईआर
कमलेश के खिलाफ आठ मुकदमे दर्ज हैं। इसमें हजरतगंज में दो, नाका, चौक व पारा थाना में तीन मुकदमे हैं जबकि अयोध्या के राम जन्मभूमि थाना में एक व कोतवाली में दो मामले हैं। सभी मामले मारपीट, धार्मिक उन्मत्ता, बलवा, शांतिभंग के हैं।
विज्ञापन

8 of 8
कमलेश तिवारी हत्याकांड। - फोटो : amar ujala
उन्मादी नारों से गूंजा इलाका, पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा
कमलेश तिवारी की हत्या के बाद माहौल अत्यंत संवेदनशील हो गया। हिंदूवादी संगठनों के लोग एकत्र हो गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर माहौल को नाजुक कर दिया। इस दौरान उन्मादी नारे लगने लगे। उधर, रात करीब साढे़ 10 बजे इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा पर कमलेश तिवारी की हत्या के विरोध में सैकड़ों युवकों ने जाम लगा दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें