फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटेक छात्र हत्याकांड में तीसरा आरोपी भेजा गया जेल, मुख्य आरोपी की लोकेशन बेंगलूरू में

Mon, 24 Feb 2020 07:18 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
गोमतीनगर विस्तार में बीटेक छात्र प्रशांत सिंह की चाकू मारकर हत्या के मामले में मुख्य आरोपी बीबीडी छात्र अर्पण शुक्ला उर्फ टाइगर बेंगलूरू भाग गया है। पुलिस को उसकी लोकेशन मिल गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम बंगलुरू भेजी गई है। उधर, हत्याकांड में पकड़े गए तीसरे आरोपी तरुण सिंह को रविवार दोपहर जेल भेज दिया गया जबकि चौथे आरोपी से पूछताछ जारी है।

सहायक पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तरुण सिंह मूलरूप से जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव का रहने वाला है। उसके पिता वेद प्रकाश सिंह दुकान करते हैं। वह यहां महानगर के रहीमनगर स्थित अवध अपार्टमेंट में किराये पर रहकर बीबीडी से एलएलबी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
उन्होंने बताया कि तरुण सिंह हत्याकांड के वक्त अर्पण शुक्ला उर्फ टाइगर के साथ ही घटनास्थल पर मौजूद था। शुक्रवार रात पकड़े गए अभिषेक पांडेय से हुई पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज से वारदात में उसकी संलिप्तता की पुष्टि हो गई है। उधर, पुलिस अधिकारियों ने मुख्य आरोपी अर्पण शुक्ला उर्फ टाइगर की लोकेशन बेंगलूरू में बताई है। अधिकारियों ने बताया कि बेंगलूरू गई टीम जल्द उसे गिरफ्तार कर लखनऊ लाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
मालूम हो कि वाराणसी के गंगापुर बाबतपर निवासी व बीबीडी से बीटेक की पढ़ाई कर रहे प्रशांत सिंह की बृहस्पतिवार दोपहर गोमतीनगर विस्तार स्थित अलकनंदा अपार्टमेंट के गेट पर हत्या कर दी गई थी। साथी आलोक ने बीबीडी के छात्र अर्पण शुक्ला उर्फ टाइगर व चार-पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आलोक का कहना था कि बुधवार रात बाराबंकी के सफेदाबाद स्थित एक रेस्टोरेंट में उसकी बर्थडे पार्टी के दौरान प्रशांत और उसके जूनियर अर्पण के बीच झगड़ा हुआ था।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
हत्या व साजिश में शामिल थे 10 युवक
पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने बताया कि प्रशांत सिंह की हत्या व साजिश में 10 लोग शामिल थे। पांच छात्र साजिश में शामिल थे जबकि पांच ने वारदात को अंजाम दिया। सभी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। उधर, गोमतीनगर के सहायक पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने हत्यारोपियों पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
आसपास के छात्रों का जुटाएंगे ब्यौरा
प्रशांत की हत्या के बाद बीबीडी के आसपास स्थित हॉस्टल में रहने वाले छात्रों पर नकेल कसने की तैयारी की जा रही है। अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी अमित कुमार ने बताया कि हॉस्टल में रहने वाले सभी छात्रों की पड़ताल की जाएगी। चिनहट कोतवाली में छात्रों के आपसी झगड़ों के मुकदमों की भी जानकारी निकलवाई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें