दिसंबर की शुरुआत पर ठंड व कोहरे की दस्तक के बीच लखनऊ का पारा सरकने लगा है। तीन-चार दिनों में चटक धूप के साथ फिर से चढ़ते पारे ने रविवार को 28 डिग्री का आंकड़ा छू लिया। इससे मौसम विभाग का पूर्वानुमान भी गलत साबित हो गया। करीब आठ साल पहले 11 दिसंबर 2012 को राजधानी में दिन का तापमान 28 डिग्री पहुंचा था।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
चार दिसंबर को 25.4 डिग्री रहा अधिकतम पारा रविवार को 28 डिग्री जा पहुंचा। न्यूनतम पारा (12.7 डिग्री) भी धीरे-धीरे पांच दिनों में दो डिग्री से अधिक चढ़ा है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि पाकिस्तान के करीब सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर पछुआ हवा का प्रभाव घटा है। दिन साफ होने से धूप भी चटख हो रही है, जिससे प्रदेश के मैदानी इलाकों में अधिकतम पारा सामान्य से अधिक या उसके आसपास दर्ज हो रहा है।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी विक्षोभ सुस्त होने के साथ मौसम बदलेगा। इससे पहले मौसम विभाग ने नवंबर के अंतिम सप्ताह में अनुमान जताया था कि दिसंबर के पहले सप्ताह से प्रदेश के कई इलाकों में बर्फीली ठंड बढ़ेगी, लेकिन पारे की चाल ने इसे गलत साबित कर दिया है।
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बीते वर्षों में तापमान का हाल
तारीख अधिकतम तापमान
1 दिसम्बर 2018 26.4
7 दिसम्बर 2017 27.3
14 दिसम्बर 2016 26.4
2 दिसम्बर 2013 26.9
11 दिसम्बर 2012 28.0
30 दिसम्बर 2010 28.0
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इस वर्ष पारे की चाल
तारीख तापमान
27 नवम्बर 28.0
28 नवम्बर 27.5
29 नवम्बर 27.3
30 नवम्बर 26.6
1 दिसम्बर 25.6
तारीख तापमान
2 दिसम्बर 25.2
3 दिसम्बर 25.6
4 दिसम्बर 25.4
5 दिसम्बर 27.4
6 दिसम्बर 28.0
बीते सालों के गर्म दिन में शुमार हुआ रविवार
अधिकतम तापमान के लिहाज से रविवार पिछले कुछ सालों के गर्म दिनों में शुमार हुआ। तब भी दिसंबर में अधिकतम पारा 28 डिग्री के करीब रहा था।