फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: होटल के बाथरूम में अर्धनग्न शव मिलने के मामले में नया मोड़, दो साल से प्रेमी के संग थी युवती, शिनाख्त नहीं

Thu, 15 Sep 2022 12:10 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
murder in lucknow - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के कैसरबाग के होटल जस्ट 9इन के कमरा नंबर 924 में मंगलवार सुबह मिले युवती के शव की शिनाख्त बुधवार को भी नहीं हो सकी। इसके चलते दूसरे दिन भी पोस्टमार्टम नहीं हो सका। पुलिस का दावा है कि हत्याकांड में फरार सुशील कुमार को जल्द गिरफ्तार कर पर्दाफाश किया जाएगा। होटल में मिले युवती के आधार कार्ड से उसकी पहचान नाका के राजेंद्रनगर निवासी के रूप में हुई थी। पर आधार कार्ड के पते पर पुलिस गई तो वहां कोई नहीं मिला। इसके बाद इंदिरानगर के पेइंग गेस्ट में रहने की पुष्टि कराई तो वहां भी कुछ हाथ नहीं लगा। इससे उसकी पहचान पर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रेमी नितिन द्विवेदी ने भी पुलिस को बताया कि वह शादी करने वाला था, लेकिन परिवार के बारे में युवती ने कभी कुछ नहीं बताया। 
विज्ञापन

2 of 10
होटल में मिला युवती का शव - फोटो : अमर उजाला
प्रभारी निरीक्षक कैसरबाग अजय नारायण सिंह के मुताबिक, युवती की शिनाख्त के लिए बिजनौर, अयोध्या समेत कई जनपदों की पुलिस से संपर्क किया गया है। इन जनपदों में युवती के परिजन के होने की जानकारी मिली है। 
विज्ञापन

3 of 10
होटल में मिला युवती का शव - फोटो : अमर उजाला
दो साल से नितिन के करीब थी युवती
इंस्पेक्टर के मुताबिक, पड़ताल में सामने आया कि युवती दो साल से सुशांत गोल्फ सिटी के मस्तेमऊ के नितिन के संपर्क में थी। वह उसके बड़े भाई की शादी में भी गई थी। हालांकि, नितिन के घरवाले युवती को नहीं जानते हैं।

4 of 10
होटल में मिला युवती का शव - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि लखनऊ के कैसरबाग के होटल जस्ट 9इन में ठहरी 26 साल की युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका अर्धनग्न शव कमरे के बाथरूम में हैंगर के सहारे गमछे के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो पता चला कि प्रेमी के साथ होटल पहुंची युवती ने रविवार को एक कमरा बुक कराया था। इसके बाद सोमवार देर रात दूसरा कमरा एक दोस्त के लिए बुक कराया। 
विज्ञापन

5 of 10
होटल में मिला युवती का शव - फोटो : अमर उजाला
इसी कमरे में युवती का शव मिला और दोस्त फरार है। वहीं, युवती के प्रेमी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आशंका है कि युवती की हत्या की गई है। मामले में होटल संचालक ने मुकदमा दर्ज कराया है। 

 
विज्ञापन

6 of 10
murder in lucknow - फोटो : अमर उजाला
पुलिस बुधवार को डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराएगी। कैसरबाग के बांसमंडी स्थित होटल 9 जस्ट इन के संचालक बलराम वर्मा के मुताबिक 11 सितंबर को दोपहर 12 बजे प्रेमी के साथ होटल में आई युवती ने कमरा नंबर 901 बुक कराया था। प्रेमी नितिन द्विवेदी सुशांत गोल्फ सिटी का रहने वाला है। उसी के साथ वह कमरे में रुकी थी।
विज्ञापन

7 of 10
murder in lucknow - फोटो : अमर उजाला
12 सितंबर की रात 12 बजे उसने आलमबाग के रहने वाले सुशील कुमार जायसवाल के लिए कमरा नंबर 924 बुक कराया। युवती ने होटल संचालक को बताया कि कमरा नंबर 924 में रुकने वाला मेरा दोस्त है और मेरा उस कमरे में भी आना जाना रहेगा। इसके बाद उसने खाने का ऑर्डर दिया और एक थाली 901 में और बाकी का खाना लेकर वह 924 में चली गई। 

 

8 of 10
होटल में मिला युवती का शव - फोटो : अमर उजाला
सुबह सात बजे निकल गया सुशील
मंगलवार सुबह करीब सात बजे कमरा नंबर 924 में रुका दोस्त सुशील कुमार रिसेप्शन पर यह कहते हुए निकल गया कि कुछ देर में आएगा। युवती इसी कमरे में थी। 901 में ठहरे प्रेमी नितिन ने सुशील के निकलने से पहले सुबह युवती के मोबाइल पर कई बार कॉल की तो कुछ देर बाद सुशील ने कॉल रिसीव की और युवती के बाथरूम में होने की जानकारी दी और इसके बाद ही निकल गया। 

 

9 of 10
होटल में मिला युवती का शव - फोटो : अमर उजाला
इधर, काफी देर बाद भी प्रेमिका नहीं आई तो नितिन अपने रूम से निकल कर 924 में गया तो कमरे में कोई नहीं था, जबकि बाथरूम अंदर से लॉक था। कई बार आवाज देने पर जवाब न मिलने पर उसने इसकी जानकारी होटल प्रबंधन को दी। 

 
विज्ञापन

10 of 10
होटल में मिला युवती का शव - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद नितिन व होटल के कर्मचारियों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा तो अंदर युवती की लाश पड़ी थी। इसकी सूचना होटल प्रबंधन ने कैसरबाग पुलिस को दी। एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें