फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन में लगी आग, यहां देखिए पहली तस्वीरें

Wed, 02 Jul 2014 06:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
लखनऊ से होकर गुजर रही तेज रफ्तार पैसेंजर ट्रेन बुधवार को उस समय हादसे का शिकार होने से बच गई, जब इसका इंजन धूं-धूं कर दहक उठा। (सभी तस्वीरें: इमरान)
विज्ञापन

चलती ट्रेन में लगी आग, यहां देखिए पहली तस्वीरें

2 of 9
अचानक ट्रैक्सन मोटर में आग लगते ही इंजन बंद हो गया। जिस समय हादसा हुआ उस वक्त ट्रेन में करीब एक हजार यात्री सवार थे।
विज्ञापन

चलती ट्रेन में लगी आग, यहां देखिए पहली तस्वीरें

3 of 9
इंजन में आग लगते देख यात्री बोगियों से कूद गए। ड्राइवर ने किसी तरह अग्निशमन दल के पहुंचने तक अपनी सूझबूझ से स्थिति को नियंत्रित किया।

चलती ट्रेन में लगी आग, यहां देखिए पहली तस्वीरें

4 of 9
दरअसल, ट्रेन संख्या 54334 बालामऊ-फैजाबाद-वाराणसी पैसेंजर लखनऊ से बुधवार दोपहर 12:45 बजे छूटी थी। गोमती नदी को पार करने के बाद ट्रेन मल्हौर की ओर बढ़ रही थी।
विज्ञापन

चलती ट्रेन में लगी आग, यहां देखिए पहली तस्वीरें

5 of 9
करीब 1:50 बजे पैसेंजर ट्रेन के डीजल इंजन संख्या डब्ल्यूडीएम 3 डी-11232 के जनरेटर केबिन में अचानक आग लग गयी। आग लगते ही ड्राइवरों के केबिन में धुआं भर गया।
विज्ञापन

चलती ट्रेन में लगी आग, यहां देखिए पहली तस्वीरें

6 of 9
ट्रेन के सहायक लोको पायलट आरपी गुप्ता ने तत्परता दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगा दी और इंजन को बोगियों से अलग करने के लिए वह कपलिंग खोलने के लिए कूद पड़ा।
विज्ञापन

चलती ट्रेन में लगी आग, यहां देखिए पहली तस्वीरें

7 of 9
मेहनत सफल हुई और किसी तरह इंजन बंद हो गया। सहायक लोको पायलट और लोको पायलट अग्निशमक उपकरण लेकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे।

चलती ट्रेन में लगी आग, यहां देखिए पहली तस्वीरें

8 of 9
इस बीच कंट्रोल रूम की सूचना के बाद दोपहर करीब 2:15 बजे फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी आ गयीं। रेलवे की हाईटेंशन को तुरंत बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

चलती ट्रेन में लगी आग, यहां देखिए पहली तस्वीरें

9 of 9
मल्हौर से दूसरा इंजन मंगाकर ट्रेन को आगे की ओर रवाना किया गया। मल्हौर में इंजन को काटने के बाद ट्रेन को फैजाबाद की ओर भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें