फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार रुपए में पांच दिन का थाईलैंड टूर, आईआरसीटीसी से ऐसे करें बुकिंग

Sat, 18 Nov 2017 12:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
थाईलैंड
क्रिसमस की छुट्टी पर अगर आप थाईलैंड घूमना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए पैकेज लेकर आ रहा है। आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि 22 से 26 दिसंबर (पांच दिन और चार रात) के बीच थाईलैंड का हवाई यात्रा पैकेज तैयार किया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
थाईलैंड
इसके तहत यात्रियों को पटाया में अलकजार शो, कोरल आईलैंड, जेम्स गैलरी, बैंकॉक में सिटी टूर, स्थानीय मंदिरों के दर्शन, सफारी वर्ल्ड व मरीन पार्क का भ्रमण कराया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
थाईलैंड
टूर पर जाने वाले यात्रियों को लखनऊ से बैंकॉक के लिए सीधी फ्लाइट मिलेगी और वापसी भी डायरेक्ट होगी। पैकेज में वीजा, तीन सितारा होटल में ठहरने व खाने की व्यवस्था शामिल है। पैकेज की प्रति व्यक्ति दर 50,800 रुपये है। इसमें होटल के रूम में एक साथ दो या तीन लोगों के ठहरने पर कीमत 44,500 रुपये प्रति व्यक्ति तय की गई है।

4 of 5
थाईलैंड
बच्चों के लिए पैकेज 43,500 रुपये का होगा। टूर पर जाने के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट से बुकिंग कराई जा सकती है। इसके अलावा यात्रियों के फोन नंबर भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
थाईलैंड
इनमें लखनऊ के यात्रियों के लिए मोबाइल नंबर 9794863629, कानपुर के यात्री 9794844569, गोरखपुर के 9794863609, इलाहाबाद के 9794844566, वाराणसी के 979484459, आगरा के 9794863617 व झांसी के यात्री मोबाइल नंबर 9794863633 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें