कटरा (श्रावस्ती)। थाईलैंड के राजदूत मंगलवार शाम बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती पहुंचे। जिनके द्वारा तपोस्थली पर मत्था टेकने के साथ ही विभिन्न मूमेंटो का भ्रमण भी किया। इस दौरान उन्होंने तपोस्थली को और विकसित करने के लिए भारत सरकार से अपील करने की बात कही।
विज्ञापन
2 of 6
थाईलैंड के राजदूत सी मानित्याकुल मंगलवार शाम आठ सदस्यीय दल के साथ तथागत भगवान बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती पहुंचे। जिन्होंने तपोस्थली में दल समेत रात्रि प्रवास किया। जिनके द्वारा बुधवार को गंध कुटि पर थाई रीति के अनुसार पूजा अर्चना की। इसके उपरांत राजदूत ने जेतवन के आनंद बोधि पर मत्था टेका।
विज्ञापन
3 of 6
इस दौरान राजदूत ने कहा कि बुद्ध तपोस्थली श्रावस्ती विश्व की सबसे शांति प्रिय स्थल है। यह बहुत ही पावन व पवित्र स्थल है। जहां भगवान बुद्ध ने अपने जीवन के सर्वाधिक 24 वर्ष बिताया। यह स्थल हम लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
4 of 6
उन्होंने कहा कि यहां अभी विकास के लिए बहुत कुछ करने की आवश्यकता है। इसके लिए हम अपने स्तर से भारत सरकार से अपील करेंगे कि श्रावस्ती के विकास के लिए सरकार ठोस कदम उठाए।
विज्ञापन
5 of 6
इस दौरान उनके साथ अडून सरावान, कान्यापाक मुनिरात, पीएस संगपता, एके राइ सयांतान बद्रा चेट्टी दा कितचैटवैट आदि शामिल रहे। श्रावस्ती पहुंचने पर प्रशासन द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
इस मौके पर उप जिलाधिकारी इकौना सरवर आलम, श्रावस्ती चौकी प्रभारी बृजेश यादव, शिव कुमार शर्मा, एलआईयू के प्रभाकर सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। तपोस्थली के भ्रमण के बाद राजदूत अपने दल के साथ लुंबनी के लिए रवाना हो गए।