लखनऊ के ठाकुरगंज की हाजी कॉलोनी में मंगलवार करीब तीन बजे एक आतंकी ने खुद को घर में कैद कर लिया। एटीएस (एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड)से घिर जाने के बाद भी उसने समर्पण नहीं किया बल्कि फायरिंग करता रहा।
विज्ञापन
2 of 10
इस दौरान एटीएस व कमांडो ने मोर्चा संभाले रखा और उसे बाहर निकालने के लिए मिर्ची बम का इस्तेमाल भी किया।
विज्ञापन
3 of 10
आतंकी ने फायरिंग की, जवाब में एटीएस ने भी फायरिंग की।
4 of 10
इस दौरान एटीएस ने मुस्तैदी से काम किया और घर के अन्य लोगों को सुरक्षित निकाला।
विज्ञापन
5 of 10
मामले की जानकारी पर वहां भीड़ लग गई। जवानों ने जनता से पीछे हटने की अपील की।
विज्ञापन
6 of 10
एटीएस को हाजी कॉलोनी में आतंकी के छिपे होने की खबर कानपुर के जाजमऊ क्षेत्र से पकड़े गए फैजल नाम के आतंकवादी ने दी थी।
विज्ञापन
7 of 10
यह भी पता चला था कि हाजी कॉलोनी में छिपे आतंकवादी के पास एसएलआर और एके-47 जैसे अत्याधुनिक असलहे और गोला-बारूद है।