फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खलीफा समाज की स्थापना करना चाहता था आतंकी यूसुफ, मां ने खोले और भी राज

Wed, 26 Aug 2020 05:17 AM IST
प्राची प्रियम लालजी सिंह/राकेश श्रीवास्तव राजन, बलरामपुर
विज्ञापन
1 of 5
मां कहकशां और अबू यूसुफ - फोटो : अमर उजाला
करीब दो वर्षों से विस्फोटक व मौत का अन्य सामान इकट्ठा करने वाला आतंकी अबू यूसुफ की मां का कहना है बेटे का कहना था कि मेरे और अल्लाह के बीच में दूसरा कोई नहीं है। आतंकी संगठन आईएस की नीतियों से प्रभावित होकर वह पूरी कायनात में खलीफा साम्राज्य स्थापित करने का हिमायती बन गया था। मेरे बेटे का नाम रामजन्मभूमि से जोड़ना गलत है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
अबू यूसुफ की मां कहकशां - फोटो : अमर उजाला
उतरौला के बढ़या भैसाही गांव निवासी अबू यूसुफ की वृद्ध मां कहकशां ने मंगलवार को कहा कि चोट लगने के बाद उसका मन परिवर्तित हो गया था। उसके गलत कामों का जब भी हम लोग विरोध करते थे वह कहता था कि मेरे व अल्लाह के बीच तीसरा कोई नहीं है। रामजन्मभूमि अयोध्या के फैसले से उसका कोई लेनादेना नहीं था। अयोध्या पर फैसला तो अभी चंद महीने पहले आया है। उसका कहना था कि अयोध्या में मस्जिद बन भी जाएगी तो वहां नमाज पढ़ने कौन जाएगा। यूसुफ तो दो सालों से अपनी धुन में मस्त होकर आतंकी साजिश की तैयारी कर रहा था। यूसुफ की मां ने कहा कि मेरे बेटे का नाम राम जन्मभूमि से जोड़ना गलत है। 
विज्ञापन

3 of 5
युसुफ के पिता - फोटो : अमर उजाला
पिता के बदले सुर कहा, यूसुफ को सुधरने का मौका दे सरकार
बीते रविवार को बेटे को आतंकी साजिश का गुनहगार बताते हुए उसे माफ करने की गुहार लगाने वाले युसुफ के पिता के सुर मंगलवार को अचानक बदल गए। उन्होंने कैमरे के सामने कहा कि मैंने अपने बेटे को आतंकी नहीं बल्कि अपराधी कहा था। बेटे ने विस्फोटक व अन्य आपत्तिजनक सामान एकत्र कर साजिश का अपराध किया है। उसे मेरी जानकारी में आज तक किसी से कोई आर्थिक मदद नहीं मिली है। 

 

4 of 5
Abu yusuf - फोटो : ANI
पुलिस इस बात की पुष्टि उसका बैंक खाता चेक कर लगाया जा सकता है। आवास भी मैंने अपनी दो बीघे पैतृक खेत बेचकर बनवाया है। घर बनाने में यूसुफ ने कोई पैसा नहीं दिया। युसुफ का विरोध मां-बाप व पत्नी समेत उसके बच्चे भी कर रहे थे, लेकिन वह अपने जुनून के आगे किसी की बात नहीं मानता था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गिरफ्तार आतंकी अबु यूसुफ - फोटो : अमर उजाला
उसकी गिरफ्तारी उसके बुरे कर्मों का फल है। हां यह जरूर है कि वह भटक गया था। मेरी गुजारिश है कि सरकार उसे सुधरने का एक मौका जरूर दे। बाकी हम लोग अल्लाह से भी उसके गुनाहों की माफी के लिए दुआ कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें