देश को दहलाने की बड़ी साजिश के बाद अबू यूसुफ परिवार सहित विदेश भागने की फिराक में था। इसकी तैयारी उसने पहले से कर रखी थी। उसने खुद के अलावा पत्नी व चार छोटे बच्चों का भी पासपोर्ट बनवाया था। सीरिया तथा अफगानिस्तान में आईएस लड़ाकों पर अमेरिका के हमले से वह बेहद नाराज था।
विज्ञापन
2 of 5
isis terrorist Abu Yusuf
- फोटो : अमर उजाला
इस्लामिक स्टेट ऑफ खुरासान प्रोविंस अफगानिस्तान (आईएसकेपी) के भारतीय हैंलर्स के संपर्क में आकर उसने जेहादी रास्ता अख्तियार कर लिया था। उसने टेलीग्राम एप से आईएसकेपी के भारतीय हैंडलर्स संपर्क में आ गया।
विज्ञापन
3 of 5
आतंकी यूसुफ का गांव
- फोटो : अमर उजाला
उसने ही यूसुफ को पूरे परिवार का पासपोर्ट बनवाने के लिए कहा। 2017 में ही यूसुफ ने पूरे परिवार का पासपोर्ट बनवाकर अपने खतरनाक मंसूबों को अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया। इसके बाद घर पर ही बारूद व अन्य सामान एकत्र कर मानव बन बनाने की तकनीक सीखी और दिल्ली दहलाने की साजिश रचने लगा।
4 of 5
isis terrorist Abu Yusuf
- फोटो : अमर उजाला
यूपी एटीएस आज करेगी यूसुफ से पूछताछ
सूत्रों का कहना है कि दिल्ली की स्पेशल सेल ने यूपी एटीएस को पूछताछ के लिए मंगलवार का समय दिया है। इसके लिए लखनऊ से एक अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी को दिल्ली भेजा जा रहा है। एटीएस यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि उसके निशाने पर यूपी की कौन-कौन सी जगह थी।
पत्नी समेत छह की कॉल रिकॉर्ड खंगाली
दिल्ली पुलिस ने यूसुफ की गिरफ्तारी के बाद बलरामपुर के उतरौला गांव से मानव बम में इस्तेमाल होने वाली दो जैकेट बरामद की तो जांच एजेंसियों को उसके मंसूबों की गंभीरता समझ में आई। हालांकि औपचारिक तौर पर बलरामपुर में पूछताछ बंद कर दी गई है। पर, यूपी एटीएस ने यूसुफ के जिन तीन साथियों को हिरासत में लिया था, उनमें यूसुफ की पत्नी और लखनऊ के काकोरी निवासी दो रिश्तेदार हैं। अंदेशा है कि ये लोग यूसुफ के मंसूबों को जानते थे। एटीएस अब यूसुफ की पत्नी और पांच अन्य की कॉल रिकॉर्ड खंगाल रही है।