अबू यूसुफ की मां कहकशां
- फोटो : अमर उजाला
उतरौला के बढ़या भैसाही गांव निवासी अबू यूसुफ की वृद्ध मां कहकशां ने मंगलवार को कहा कि चोट लगने के बाद उसका मन परिवर्तित हो गया था। उसके गलत कामों का जब भी हम लोग विरोध करते थे वह कहता था कि मेरे व अल्लाह के बीच तीसरा कोई नहीं है। रामजन्मभूमि अयोध्या के फैसले से उसका कोई लेनादेना नहीं था। अयोध्या पर फैसला तो अभी चंद महीने पहले आया है। उसका कहना था कि अयोध्या में मस्जिद बन भी जाएगी तो वहां नमाज पढ़ने कौन जाएगा। यूसुफ तो दो सालों से अपनी धुन में मस्त होकर आतंकी साजिश की तैयारी कर रहा था। यूसुफ की मां ने कहा कि मेरे बेटे का नाम राम जन्मभूमि से जोड़ना गलत है।