फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान टेंट गिरा, बाल-बाल बचे राहुल

Fri, 22 Apr 2016 02:14 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
अमेठी में राहुल - फोटो : Amar Ujala
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की कांग्रेसियों से मुलाकात के बीच अमेठी के कांग्रेस कार्यालय में लगाया गया टेंट अंधड़ से उड़ गया। टेंट उड़ते ही कांग्रेसियों में अफरातफरी मच गई। घटना के पल भर पहले ही राहुल गांधी यहां से निकलकर दूसरे टेंट में जा चुके थे।
विज्ञापन

2 of 6
सम्मेलन में ग‌िरा टेंट - फोटो : Amar Ujala
टेंट गिरने से उसमें मौजूद एक कार्यकर्ता घायल हो गया। इस वाकये के बाद एसपीजी और कांग्रेस कार्यकर्ता दूसरे टेंट की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गए। वे टेंट के पोल को मजबूती से पकड़कर तब तक खड़े रहे जब तक राहुल गांधी वहां से निकल नहीं गए।
विज्ञापन

3 of 6
दो द‌िन के अमेठी दौरे पर राहुल - फोटो : Amar Ujala
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को शहर स्थित कांग्रेस कार्यालय में उनका आमजन व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात का कार्यक्रम था। इसके लिए एसपीजी कर्मियों के निर्देशन में कांग्रेस कार्यालय परिसर में दो टेंट लगाए गए थे। (कार्यकर्ताओं के साथ राहुल गांधी।)

4 of 6
राहुल गांधी - फोटो : Amar Ujala
राहुल गांधी सुबह करीब 10 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। राहुल गांधी परिसर में लगे पहले टेंट में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या जानी। साढ़े ग्यारह बजे राहुल जैसे ही उस टेंट से निकलकर दूसरे टेंट की ओर बढ़े। तभी अंधड़ से वह टेंट गिर पड़ा। टेंट गिरते ही उसमें मौजूद कांग्रेसियों में भगदड़ मच गई। (राहुल गांधी ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नवविवाहित पुत्र अंकित व पुत्रवधू अंजलि से मिलकर उन्हें विवाहित जीवन की शुभकामनाएं दीं। तस्वीर में)
विज्ञापन

5 of 6
राहुल गांधी - फोटो : Amar Ujala
इस दौरान टेंट में मौजूद जगदीश प्रसाद उसके नीचे फंस गए। कांग्रेसियों ने उन्हें बाहर निकाला। वे मामूली रूप से घायल हो गए। टेंट गिरते ही राहुल गांधी की सुरक्षा में लगे एसपीजी के जवान सतर्क हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमेठी में राहुल - फोटो : Amar Ujala
राहुल गांधी जिस टेंट में कांग्रेसियों के साथ मिल रहे थे एसपीजी के जवान और कांग्रेसी उसके पोल को तब तक मजबूती से पकड़ कर खड़े रहे जब तक मुलाकात चली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें