रविंद्र कोतरू
- फोटो : अमर उजाला
खबर देखते ही लगाया फोन
विकासनगर निवासी रविंद्र कोतरू ने बताया कि मेरे परिवार के कुछ लोग जम्मू कश्मीर में रहते हैं। जैसे ही टीवी पर खबर देखी, तुरंत उन्हें फोन लगाया। उन लोगों ने बताया कि तेज धमाका के बाद चारों तरफ शोर सुनाई दे रहा था। हालांकि, यह भी कहा कि भारतीय सेना हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।
गरजती मिसाइलों का बनाया वीडियो
इंदिरानगर के अमरेश रैना ने बताया कि मैंने पत्नी के भाई अजय कौल से जम्मू के हालात की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हमलों को कामयाब नहीं होने दिया। अजय ने आसमान में गरजती मिसाइलों का वीडियो भी बनाया। महानगर निवासी रवि कवरू ने बताया कि मेरे कई रिश्तेदार, मित्र कश्मीर में हैं। हमले की खबर सुनते ही उनसे बात की। कई लोगों ने बताया कि यहां दहशत का माहौल है। तेज धमाकों की आवाज सुनाई दी। हालांकि, पाकिस्तानी मिसाइलों को भारत सेना ने मार गिराया।