कुछ दिन लगातार हुई बारिश के बाद फिर लोग बढ़ती गर्मी से बेहाल हुए। पारे में बढ़ोतरी जारी है। बुधवार की सुबह भी चिलचिलाती धूप के साथ हुई। घर से ऑफिस के लिए निकले लोग पसीने से तरबतर नजर आए। हालांकि, मौसम विज्ञानियों ने बृहस्पतिवार से मौसमी उठापटक की संभावना जताई है।
विज्ञापन
2 of 5
गर्मी से बेहाल लोग
- फोटो : amar ujala
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, बादलों की लुकाछिपी और उमस भरे दिनों के बीच मानसूनी गतिविधियां बीते कुछ दिनों से कुछ कमजोर पड़ी हैं।
विज्ञापन
3 of 5
गर्मी से बेहाल लोग
- फोटो : amar ujala
प्रदेश के कुछ हिस्सों में बने कम दबाव के क्षेत्र और बंगाल की खाड़ी से पूर्व हवाओं के साथ आ रही नमी के चलते बृहस्पतिवार और शुक्रवार को प्रदेश के कई इलाकों में धीमी व तेज बारिश की संभावना है।
4 of 5
गर्मी से बेहाल लोग
- फोटो : amar ujala
राजधानी लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी व बारिश गर्मी से राहत दे सकती है। लेकिन बादलों की आवाजाही जारी रहेगी।
इस बीच मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम पारा सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 28.5 डिग्री दर्ज हुआ।