फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पछुआ का जोर, पारा 9 से 10 डिग्री के आसपास, जानें- आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Fri, 06 Dec 2019 01:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मतक तस्वीर
धूप निकलने से दिन भले ही गुनगुना अहसास करा रहे हों, लेकिन पछुआ ने रातों की गलन बढ़ाई है। लखनऊ में बृहस्पतिवार को भी लगातार तीसरे दिन सुबह और रात की ठंड ने बर्फीला अहसास कराया। दिन का न्यूनतम पारा बृहस्पतिवार को भी 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य रहा।
 
विज्ञापन

2 of 5
मौसम - फोटो : अमर उजाला
कोहरे भरे दिन की शुरुआत के बाद दोपहर में बादलों की आंशिक आवाजाही केचलते धूप जरूर कमजोर रही, लेकिन धूप की बादलों संग आंख मिचौनी ने सर्द अहसास कराया। दिन का अधिकतम पारा सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 25.3 डिग्री दर्ज किया गया।
 
विज्ञापन

3 of 5
मौसम - फोटो : अमर उजाला
पारे में मामूली उतार-चढ़ाव के बीच रात को सर्द पछुआ हवाओं के झोंको ने सिहराया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम हवाओं की रफ्तार धीमी हुई है, लेकिन चूंकि पहाड़ों से आने के चलते अभी ठंड के तेवर बरकरार रहेंगे।

 

4 of 5
मौसम - फोटो : अमर उजाला
मौसमी उठापटक के बीच सुबह और रात की ठंड जोरों पर रहेगी, जबकि दिन में धूप राहत का अहसास करायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौसम - फोटो : अमर उजाला
अगले सप्ताह से पहाड़ों पर उठापटक के बाद पारा और सरकेगा। आंशिक रूप से बादलों की आवाजाही के बीच सुबह के समय कुछेक स्थानों पर घना कोहरा भी पड़ सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें