दिनभर उमस भरी गर्मी के बाद देर रात आंधी-बारिश ने गर्मी से राहत दी है। दिन में धूप की तल्खी से बेचैन रहने वाले शहरी शाम को मौसम के बदले तेवरों से सुकून में नजर आए।
विज्ञापन
2 of 5
रात को बीकेटी, इटौंजा, काकोरी समेत आसपास के कस्बाई इलाकों में चली जोरदार आंधी के बाद बारिश-बूंदाबांदी ने रात को गर्मी कम की। आंधी से कस्बाई इलाकों में पेड़ गिरने और होर्डिंग पलटने से यातायात बाधित होने की भी सूचनाएं रही।
विज्ञापन
3 of 5
इससे पहले सुबह बादलों की आवाजाही से शुरू हुए दिन में दोपहर को धूप के तेवर तीखे हुए, लेकिन हवाओं के तेज झोंको ने तपन का अहसास दूर रखा।
4 of 5
दिन का अधिकतम पारा सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि न्यूनतम पारा सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।वायुमंडल में अधिकतम आर्द्रता स्तर 75 प्रतिशत रहने से उमस रही।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों ने बताया कि चूंकि विंड पैटर्न लगातार बदल रहा है, इसके अलावा वायुमंडल में नमी की मौजूदगी बनी हुई है, जिससे बादलों की आवाजाही और बूंदाबांदी राजधानी के आसपास के इलाकों समेत प्रदेश में कई स्थानों पर हुई।