फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे कम समय में लखनऊ से दिल्ली पहुंचा देगी देश की ये पहली प्राइवेट ट्रेन, बढ़ सकते हैं स्टॉपेज

Mon, 15 Jul 2019 02:42 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
Tejas
देश की पहली प्राइवेट ट्रेन ‘तेजस एक्सप्रेस’ सबसे कम समय में लखनऊ से दिल्ली पहुंचा देगी। इसके लिए वह सिर्फ छह घंटे दस मिनट का समय लेगी। वहीं, दिल्ली से लखनऊ आने में तो इस ट्रेन को और भी कम समय लगेगा। इससे पहले एसी एक्सप्रेस ही लखनऊ-दिल्ली रूट पर यात्रियों को सबसे कम समय (सात घंटे) में दिल्ली पहुंचाती रही है।
विज्ञापन

2 of 5
तेजस
पहली प्राइवेट ट्रेन को चलाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। यह ट्रेन लखनऊ से दिल्ली के बीच चलेगी। दरअसल, साल 2016-17 में पूर्व रेलमंत्री सुरेश प्रभु की ओर से जिन स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गई थी, उसमें अंत्योदय, हमसफर के साथ तेजस एक्सप्रेस भी शामिल है। इनमें सामान्य से लेकर खास वर्ग तक का ख्याल रखा गया है। तेजस एक्सप्रेस रेल मंत्रालय की इस लिहाज से महत्वाकांक्षी ट्रेन है, जिसका संचालन निजी हाथों में सौंपा जाएगा। इस ट्रेन को जल्द से जल्द पटरी पर लाने के लिए रेलवे बोर्ड व आईआरसीटीसी के अधिकारी दिन-रात माथापच्ची कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
तेजस
 रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेन सुबह 6.50 बजे लखनऊ से चलकर दोपहर 1.20 बजे आनंदविहार पहुंच जाएगी। यानी यह अपना सफर 6.10 घंटे में पूरा कर लेगी। जबकि वापसी में ट्रेन आनंदविहार से दोपहर 3.50 बजे चलकर रात 10.05 बजे लखनऊ पहुंचेगी। जिसमें 5.55 घंटे में ही लगाएगी। गर, ट्रेन को उसकी स्पीड के मुताबिक चलाया जा सका तो इस रूट की पसंदीदा ट्रेनों में शुमार हो जाएगी। मसलन, अभी एसी एक्सप्रेस ही सबसे कम समय में लोगों को दिल्ली पहुंचाती है, जबकि तेजस के चलने के बाद यह खिताब इसे मिल जाएगा।

4 of 5
तेजस
लखनऊ से दिल्ली में लगता है टाइम
ट्रेन                     टाइम
तेजस                6.10 घंटे
एसी एक्सप्रेस      7 घंटे
शताब्दी             7.20 घंटे
हमसफर           8 घंटे
डबलडेकर        8 घंटे
लखनऊ मेल      8.50 घंटे
गोमती             9.05 घंटे
फैजाबाद दिल्ली   9.20 घंटे
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तेजस - फोटो : अमर उजाला
बढ़ सकते हैं ट्रेन के स्टॉपेज
रेलवे बोर्ड अधिकारी ने आगे बताया कि लखनऊ से आनंद विहार के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस का स्टॉपेज अभी सिर्फ कानपुर रखा गया है, जिससे यह कम समय लग रहा है। पर, रूट पर ट्रेन के स्टॉपेज बढ़ाए जा सकते हैं। मसलन, ट्रेन लखनऊ से मानक नगर, कानपुर होते हुए आनंद विहार जाएगी। इस रूट के बड़े स्टेशनों में टुंडला, अलीगढ़ व हाथरस शामिल है। उम्मीद जताई जा रही है कि ट्रेन के स्टॉपेज बढ़ाए जा सकते हैं। गर ऐसा होता है तो यात्रियों को खासी राहत हो जाएगी। साथ ही रेलवे की कमाई भी बढ़ेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें