फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 नवंबर से देश की पहली कॉरपोरेट ट्रेन निरस्त, ये रही वजह

Tue, 17 Nov 2020 10:39 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
तेजस एक्स्प्रेस - फोटो : amar ujala
लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली के बीच चलने वाली कॉरपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस 23 नवंबर से अगले आदेश तक कैंसिल रहेगी। पर्याप्त यात्री नहीं मिलने के कारण यह फैसला किया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
23 नवंबर की बात करें तो इस दिन से प्रतिदिन सिर्फ 20 से 25 यात्रियों ने ही बुकिंग कराई थी। कम यात्री होने की वजह से आईआरसीटीसी ने रेलवे बोर्ड को 23 नवंबर से ट्रेन को निरस्त करने के लिए पत्र लिखा था।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि मार्च में कोरोना संक्रमण के चलते जब ट्रेनों का संचालन बंद हुआ तो तेजस एक्सप्रेस पर भी विराम लग गया। पिछले महीने ही तेजस शुरू हुई थी। यात्री नहीं मिलने से तेजस को दीपावली के दिन यानी 14 नवंबर को भी निरस्त करना पड़ा था। 

4 of 5
- फोटो : amar ujala
ऐसा पहली बार हुआ है जब आईआरसीटीसी ने लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस को निरस्त करने का आदेश जारी किया। शताब्दी, एसी एक्सप्रेस और दिल्ली की अन्य गाड़ियों को भी कम यात्री मिल रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
तेजस में 12 व 13 नवंबर को तो वेटिंग थी, लेकिन 14 नवंबर को यात्री नहीं मिले। कॉम्प्लीमेंट्री खाना और 10 लाख रुपये का मुफ्त बीमा देने के बावजूद 18 नवंबर को 662, 19 नवंबर को 670 सीट खाली हैं। वहीं, एग्जीक्यूटिव क्लास में 15 को 45 और 16 नवंबर को 47 सीटें खाली थीं। इसी क्रम में 18 और 19 को 54 सीटें रिक्त हैं। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें