विज्ञान और गणित शिक्षकों के लिए खुशखबरी, इतने पदों पर किया जाएगा अप्वाइंटमेंट
Thu, 19 Apr 2018 10:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
school
- फोटो : amar ujala
प्रदेश के राजकीय इंटर कॉलेजों में बेटियों को गणित और विज्ञान में दक्ष बनाया जाएगा।
सरकार ने बालिका इंटर कॉलेजों में गणित और विज्ञान की पढ़ाई पर विशेष जोर देने के लिए शिक्षकों के 532 पद सृजित किए हैं।
परवरिश की पाठशाला
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेजों में गणित और विज्ञान के शिक्षकों के 695 पद सृजित किए गए हैं।
school
इनमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 532 और राजकीय बालक इंटर कॉलेज में 163 पद सृजित किए गए हैं।
govt jobs
भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान के लिए 87-87 पद सृजित किए हैं इनमें बालिका विद्यालय के लिए 13-13 पद हैं।
teacher
जीव विज्ञान के शिक्षकों के 219 पद सृजित किए हैं, इनमें 151 पद बालिका विद्यालय के लिए हैं। गणित के लिए 302 पद स्वीकृत किए हैं, इनमें 233 बालिका विद्यालयों के लिए हैं।