कोरोना काल में हर क्षेत्र को चुनौतियों का सामना करना पड़ा। शिक्षा के क्षेत्र पर ज्यादा असर पड़ा। ऐसी विकट परिस्थितियों में भी कुछ शिक्षकों ने चुनौतियों को स्वीकार किया और अपने नवाचार के जरिये जितना संभव हो सका, बच्चों के भविष्य को संवारने की प्रक्रिया को जारी रखा।
स्कूल में बनाई गणित और वनस्पति लैब
मधुरिमा श्रीवास्तव, पूर्व माध्यमिक विद्यालय शीतलपुरवा
कोरोना काल में बीकेटी स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय शीतलपुरवा की सहायक अध्यापिका मधुरिमा श्रीवास्तव के नवाचारों को प्रदेश सरकार की खूब सराहना मिली। गणित जैसे विषय को सरलता से पढ़ाने के लिए उन्होंने स्कूल में मैथ्स की लैब की स्थापना की है। अरिथमैटिक, एलजेब्रा, जियोमेट्री आदि के सवाल को केवल ब्लॉक के माध्यम से हल कर देती हैं।