फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में इन पेय पदार्थों के रेट बढ़े, रेलवे बोर्ड ने जारी किया सर्कुलर

Sat, 22 Sep 2018 10:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
अब ट्रेन में चाय व कॉफी पीना महंगा होगा। रेलवे बोर्ड ने चाय-कॉफी के दाम बढ़ाने का फैसला किया है। हालांकि, राजधानी एवं शताब्दी एक्सप्रेस के भोजन पैकेज में कोई फेरबदल नहीं किया गया है। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में रेल मंडलों को सर्कुलर जारी कर दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, बोर्ड ने चाय एवं कॉफी के रेट बढ़ाने को कहा है। अब ट्रेन में यात्रियों को टी बैग के साथ 150 मिली कप चाय और इंस्टेंट कॉफी पाउडर वाली 150 मिली कॉफी 170 मिली डिस्पोजल कप में दी जाएगी। कीमत सात रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये  प्रति कप कर दी गई है।
विज्ञापन

3 of 4
हालांकि, सामान्य चाय की कीमत पांच रुपये प्रति कप ही रहेगी।  इंडियन रेलवे कैटेरिंग टूरिज्म कॉर्पोरेशन ने चाय एवं कॉफी के दाम बढ़ाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा था।
विज्ञापन

4 of 4
कॉर्पोरेशन के द्वारा 350 ट्रेनों में पेंट्रीकार का संचालन किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें