हजरत अली की शहादत के सिलसिले में 19वीं रमजान को रौजा-ए-काजमैन स्थित मस्जिद-ए-कूफा से सुबह फज्र की नमाज के बाद गिलीम के ताबूत का जुलूस निकाला गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
जुलूस
- फोटो : amar ujala
हजरत अली की शहादत की याद में बुधवार से पुराने शहर में मजलिस व मातम का दौर शुरू हो गया। वहीं गिलीम के ताबूत का जुलूस आज सुबह (बृहस्पतिवार) को निकाला गया।
विज्ञापन
3 of 5
जुलूस
- फोटो : amar ujala
गम का यह सिलसिला 21वीं रमजान को ताबूत के जुलूस के साथ संपन्न होगा। गिलीम का ताबूत रौजा-ए-काजमैन से सुबह सवा चार बजे निकाला गया, जो मंसूर नगर तिराहा होते हुए गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज से बिल्लौचपुरा मोड़ से अकबरी गेट होता हुआ पाटानाला स्थित मौलाना मीसम जैदी के आवास पर संपन्न हुआ।
4 of 5
जुलूस
- फोटो : amar ujala
वहीं, 21वीं रमजान पर ताबूत का जुलूस शबीह-ए-नजफ रुस्तम नगर से निकाला जाएगा, जो करबला तालकटोरा में संपन्न होगा।