फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: आर्मी की वर्दी में संदिग्ध युवक पकड़े जाने के बाद सीतापुर में अलर्ट

Thu, 29 Sep 2016 02:46 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
फौजी वर्दी पहनकर सेना में भर्ती के नाम पर लोगों को ठगने वाले एक युवक को सेना के जवानों ने सोमवार देर रात दबोच लिया। मेरठ निवासी अनिल कुमार नाम बदलकर सीतापुर के एक मोहल्ले में रह रहा था। मंगलवार को पुलिस के आला अफसरों ने बस अड्डे, कचहरी, स्टेशन समेत कई भीड़-भाड़ वाले इलाकों की सघन तलाशी ली। पुलिस के साथ डॉग स्क्वॉयड टीम भी मौजूद रही।
विज्ञापन

2 of 8
उधर, गिरफ्तार युवक से खुफिया एजेंसियों समेत एटीएस व सैन्य अफसरों ने पूछताछ की गई। जांच में पता चला कि युवक सैन्य अफसर बताकर सेना में भर्ती के नाम पर लोगों को ठगता था। पुलिस ने उसके पास से लैपटॉप, टैबलेट, मोबाइल व बाइक बरामद की है।  (आर्मी की वर्दी में मिला संदिग्‍ध)
विज्ञापन

3 of 8
शहर के बाईपास के पास सोमवार रात फौजी वर्दी में घूम रहे एक युवक को सेना के जवानों ने पकड़कर कोतवाली पहुंचाया। यहां भी युवक पुलिस को भटकाता रहा। उधर, संदिग्ध के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही खुफिया एजेंसियों के अलावा एटीएस, क्राइम ब्रांच व आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। 
 

4 of 8
पूछताछ में युवक की पहचान मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के जनेठी गांव निवासी अनिल स्वामी पुत्र ब्रह्मपाल के रूप में हुई है। वह सीतापुर शहर के इस्मालबाग में अजमेरी के एक मकान में महताब खान बनकर किराये पर पत्नी के साथ रह रहा था। 
विज्ञापन

5 of 8
जांच एजेंसियों ने उसके पास एक लैपटॉप, टैबलेट, दो मोबाइल, सिंडीकेट बैंक का एटीएम, व बाइक बरामद की है। पूछताछ में पता चला कि वह सेना की वर्दी में रहकर लोगों को आर्मी में भर्ती कराने के नाम पर ठगता था। उसने अब तक कितने लोगों को ठगा है, इसकी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

6 of 8
साथ ही उसकी अन्य गतिविधियों की भी पड़ताल हो रही है। वहीं मेरठ के कंकरखेड़ा एसओ यादराम ने बताया कि अनिल के पास से सेना की वर्दी के अलावा नकली दाढ़ी-मूंछ व कुछ कागजात मिले हैं। वह चार साल पहले सेना भर्ती रैली देखने सीतापुर गया था।
विज्ञापन

7 of 8
सेना की वर्दी पहने युवक का भले ही अब तक आतंकी कनेक्शन निकलने का मामला सामने न आया हो, लेकिन उसकी कई संदिग्ध गतिविधियां जांच के दायरे में हैं। सूत्र बताते हैं कि उसके पास से एक युवती की बैंक पासबुक बरामद हुई है। 
विज्ञापन

8 of 8
यह पासबुक बैंक ऑफ बड़ौदा की है। पता चला कि इस अकाउंट में एक व्यक्ति द्वारा पैसा भेजा जाता है। जिसका नाम पकड़े गए संदिग्ध युवक ने लल्लन ठेकेदार बताया है। वह लकड़ी का ठेकेदार है। जांच एजेंसियां उसकी छानबीन कर रही हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें