अखिलेश सरकार ने अपने अनुपूरक बजट में 175 करोड़ रुपये नगर विकास विभाग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के लिए आवंटित किए। मोदी सरकार के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के लिए राज्य सरकार ने 10 जिलों के लिए 1.88 करोड़ रुपये आवंटित किए। इसके अलावा, 1529 करोड़ गन्ना किसानों के बकाया भुगतान के लिए चीनी मिलों को, 100करोड़ सहकारी चीनी मिल संघ को आवंटित किए। 750 करोड़ रुपये दैवीय आपदा से प्रभावित किसानों के लिए। 380 करोड़ रुपये से ज्यादा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आवंटित किए।