फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: जहरीली शराब कांड पर आत्मदाह की 'नौटंकी'

विज्ञापन
1 of 11
जहरीली शराब कांड पर नाराजगी जताते हुए बहुजन क्रांति पार्टी के नेता प्रदीप कुमार ने बुधवार को एनेक्सी के सामने सुसाइड करने की कोशिश की। हैरत की बात ये है कि वीआईपी इलाके में कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। तस्वीरों में देखें पार्टी नेता की खुद को फूंकने की कोशिश और उन्हें बचाने के लिए हवलदार की जद्दोजहद...(फोटो: अर्जुन साहू)
विज्ञापन

तस्वीरें: जहरीली शराब कांड पर आत्मदाह की 'नौटंकी'

2 of 11
लखनऊ के मलिहाबाद में जहरीली शराब से अब तक करीब 40 लोगों की मौत हो चुकी है। बहुजन क्रांति पार्टी ने अखिलेश सरकार को इन मौतों का जिम्मेदार ठहराया और इस्तीफे की मांग की। शराब कांड का विरोध करने के लिए पार्टी के युवा नेता प्रदीप कुमार करीब 10-15 लोगों को लेकर एनेक्सी पहुंचे और अखिलेश विरोधी नारे लगाए।
विज्ञापन

तस्वीरें: जहरीली शराब कांड पर आत्मदाह की 'नौटंकी'

3 of 11
हो सकता था बड़ा हादसा: देखते ही देखते प्रदीप कुमार ने खुद पर मिट्टी का तेल डाल लिया। हैरत की बात है, सूबे के मुखिया का ऑफिस होने के बावजूद वहां सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं था।

तस्वीरें: जहरीली शराब कांड पर आत्मदाह की 'नौटंकी'

4 of 11
क्या आग लगाने का था इंतजारः एनेक्सी के सामने प्रदीप ने मिट्टी का तेल उड़ेलकर माचिस जलाने की कोशिश की तब जाकर वहां एक बुजुर्ग हवलदार पहुंचा और उसने उसे रोकने की कोशिश की।
विज्ञापन

तस्वीरें: जहरीली शराब कांड पर आत्मदाह की 'नौटंकी'

5 of 11
सुरक्षा व्यवस्था या तमाशा: मिट्टी के तेल से पूरे भीगे प्रदीप अगर अपनी इस कोशिश में कामयाब हो जाते तो अखिलेश की नाक के नीचे फिर एक बड़ा हादसा हो जाता।
विज्ञापन

तस्वीरें: जहरीली शराब कांड पर आत्मदाह की 'नौटंकी'

6 of 11
बेखबर पुलिस: इतना सब होने के बाद भी पुलिस काफी दूर खड़ी तमाशा देखती रही। जब एनेक्सी के सामने का ये हाल है तो आप समझ सकते हैं कि पूरे प्रदेश की सुरक्षा के लिए पुलिस कितनी चौकन्नी है!
विज्ञापन

तस्वीरें: जहरीली शराब कांड पर आत्मदाह की 'नौटंकी'

7 of 11
प्रदर्शनकारी नेता और हवलदार के बीच काफी देर जद्दोजहद चलती रही। हवलदार ने नेता प्रदीप कुमार के हाथ से माचिस छीनकर फेंकी तब तक उन्होंने दूसरी माचिस निकाल ली।

तस्वीरें: जहरीली शराब कांड पर आत्मदाह की 'नौटंकी'

8 of 11
इतना कुछ हो जाने के बाद पुलिस की गाड़ी वहां पहुंची और प्रदीप कुमार को काबू में किया।

तस्वीरें: जहरीली शराब कांड पर आत्मदाह की 'नौटंकी'

9 of 11
पुलिस प्रदीप कुमार को पकड़कर हजरतगंज कोतवाली पूछताछ के लिए ले गई।

तस्वीरें: जहरीली शराब कांड पर आत्मदाह की 'नौटंकी'

10 of 11
प्रदर्शनकारी नेता ने अपने कपड़ों पर एक पोस्टर लगा रखा था जिस पर क्या लिखा था आप खुद ही पढ़ लीजिए। (सभी फोटो- अर्जुन साहू)
विज्ञापन

तस्वीरें: जहरीली शराब कांड पर आत्मदाह की 'नौटंकी'

11 of 11
कब सुधरेगी यूपी पुलिस: यूपी में सब कुछ निपट जाने के बाद पुलिस तमाशबीन बनकर पहुंच जाती है। लेकिन हादसे किसी का इंतजार नहीं करते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें