जेईई-मेन के बाद जेईई-एडवांस में भी सफलता हासिल कर राजधानी के 300 युवाओं ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) का टिकट पक्का कर लिया। इसमें तेजस वैश्य ने 1068, प्रजित कुमार ने 1113 रैंक हासिल की तो डोलेश 1127 रैंक लाकर ज्यादा पीछे नहीं रहे। प्रसून ने 1282 रैंक हासिल की। अनुदीप वर्मा, कनिष्क गांधी, मधुर कुमार, राघव प्रकाश अग्रवाल, तन्मय सिंह, ओजस श्रीवास्तव, आर्यन रस्तोगी, श्रीश ग्रोवर और अनन्या मोहित सहित 300 होनहारों ने परचम लहराया। जेईई-एडवांस के माध्यम से देश के 23 आईआईटी की करीब 12 हजार सीटों पर दाखिले होंगे। उधर, अभ्यर्थियों को रिजल्ट के लिए शुक्रवार को काफी परेशान होना पड़ा। सर्वर डाउन होने से छात्र परिणाम नहीं देख पाए। चार बजे के बाद भी करीब एक घंटे का इंतजार करना पड़ा।