फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो चालकों ने छात्र को पीटा, हंगामा, दो गिरफ्तार

Mon, 18 Jan 2016 11:01 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
राजधानी लखनऊ के चारबाग में लोअर सबऑर्डिनेट की परीक्षा देने आए एक परीक्षार्थी को मामूली कहासुनी के बाद ऑटो चालकों ने पीट दिया।

विज्ञापन

ऑटो चालकों ने छात्र को पीटा, हंगामा, दो गिरफ्तार

2 of 10
जीआरपी सिपाही भी पीड़ित को थाने ले आए। इससे नाराज अन्य परीक्षार्थियों ने थाना घेर लिया। चारबाग स्टेशन के बाहर करीब दो घंटे तक हंगामा चला।
विज्ञापन

ऑटो चालकों ने छात्र को पीटा, हंगामा, दो गिरफ्तार

3 of 10
बाद में जीआरपी ने पीड़ित परीक्षार्थी को छोड़कर ऑटो चालक इश्तियाक अली और फहीम को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

ऑटो चालकों ने छात्र को पीटा, हंगामा, दो गिरफ्तार

4 of 10
रविवार को राजधानी में प्रदेशभर के हजारों छात्र लोअर सबऑर्डिनेट की परीक्षा देने आए थे।
विज्ञापन

ऑटो चालकों ने छात्र को पीटा, हंगामा, दो गिरफ्तार

5 of 10
दोपहर करीब साढ़े बारह बजे एक परीक्षार्थी चारबाग स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया के बाहर बने ऑटो स्टैंड के बाहर पेशाब कर रहा था।
विज्ञापन

ऑटो चालकों ने छात्र को पीटा, हंगामा, दो गिरफ्तार

6 of 10
इस पर एक ऑटो चालक ने छात्र को जलील कर दिया। छात्र ने भी अपशब्द कह दिए। इस पर ऑटो चालक ने साथियों संग मिलकर उस छात्र की पिटाई कर दी। इसके बाद जीआरपी सिपाही छात्र को थाने ले आए।

विज्ञापन

ऑटो चालकों ने छात्र को पीटा, हंगामा, दो गिरफ्तार

7 of 10
इसकी जानकारी पर इलाहाबाद जाने वाले सैकड़ों छात्र भड़क गए और जीआरपी थाने पर जमा हो गए। काफी देर चले हंगामे के बाद जीआरपी ने छात्र को छोड़ दिया।

ऑटो चालकों ने छात्र को पीटा, हंगामा, दो गिरफ्तार

8 of 10
इसके बाद ऑटो चालक इश्तियाक अली और फहीम को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

ऑटो चालकों ने छात्र को पीटा, हंगामा, दो गिरफ्तार

9 of 10
हंगामा करते छात्र।
विज्ञापन

ऑटो चालकों ने छात्र को पीटा, हंगामा, दो गिरफ्तार

10 of 10
जीआरपी इंस्पेक्टर डीके उपाध्याय का कहना है कि मामूली कहासुनी के बाद मारपीट हुई थी। ज्यादातर छात्र इलाहाबाद के थे। चार बजे तक इलाहाबाद की कोई गाड़ी न होने के चलते ये स्टेशन पर जमा थे। इस मामले में दो ऑटो चालकों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें