घर से स्कूल निकले तीन छात्र गुरुवार की दोपहर गोमती नदी में नहाते समय्र डूब गए। मछुवारों के बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण वहां पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
एक दूसरे को बचाने में डूब गए तीनों छात्र, तस्वीरें
2 of 5
तीनों छात्र गुरुवार की सुबह बाइक संख्या यूपी 44 टी 7277 से स्कूल पढ़ने गए थे, लेकिन स्कूल नही पहुंचे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे तीनों छात्र बाइक से गोमती में नहाने के लिए साथ निकले थे।
विज्ञापन
एक दूसरे को बचाने में डूब गए तीनों छात्र, तस्वीरें
3 of 5
तीनों छात्र बाईपास होते हुए कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के टांटिया नगर चौराहे के समीप से होकर गुजरी गोमती नदी के पास पहुंचे। नदी के किनारे बाइक खड़ी की और कपड़े उतारकर स्कूल के बैग में रख दिया। जूते और मोजे बैग के पास रखकर नदी में स्नान करने उतर गए। (नदी के किनारे रखे बच्चों के कपड़े व सामान।)
एक दूसरे को बचाने में डूब गए तीनों छात्र, तस्वीरें
4 of 5
इस दौरान एक छात्र पानी में डूबने लगा। उसे बचाने का प्रयास साथ स्नान कर रहे अन्य दोनों छात्रों ने किया। इस दौरान तीनों छात्र पानी में डूबने लगे।(नदी के किनारे रखे बच्चों के कपड़े व सामान।)
एक दूसरे को बचाने में डूब गए तीनों छात्र, तस्वीरें
5 of 5
छात्रों के शोर मचाने पर गोमती नदी में मछली पकड़ने के लिए गए मछुवारे महेश के बेटे अशोक और संतराम के बेटे संजय ने भागकर टांटिया नगर के पास खड़े कटाऊ मल्लाह को बताया। छात्र के पानी में डूबने की सूचना पाते ही कटाऊ शोर मचाते हुए अन्य लोगों को साथ लेकर गोमती नदी में पहुंच गया। मल्लाह गोमती नदी में कूदे लेकिन तब तक तीनों छात्र पानी में डूब चुके थे। (बच्चों की तलाश करते गोताखोर।)