फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर ने किया इतना परेशान कि बच्चे ने खा लिया जहर

विज्ञापन
1 of 5
ट्यशन न पढ़ने पर शिक्षकों और प्रबंधक की पिटाई से आहत होकर एक छात्र ने कानपुर के बर्रा-6 स्थित कर्मयोगी विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में एक बच्चे ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर स्कूल प्रबंधन ने उसे आनन-फानन नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
Trending Videos
विज्ञापन

टीचर ने किया इतना परेशान कि बच्चे ने खा लिया जहर

2 of 5
आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है। मामले की जानकारी होने पर परिजन स्कूल पहुंचे, इस दौरान कुछ लोगों ने स्कूल पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए । बर्रा थानाध्यक्ष संतोष सिंह का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर शिक्षकों और प्रबंधक के खिलाफ मारपीट करने, खुदकुशी के लिए उकसाने और एससी-एसटी एक्ट का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

टीचर ने किया इतना परेशान कि बच्चे ने खा लिया जहर

3 of 5
बर्रा-6 ए सेक्टर निवासी संतोष पासी ने पुलिस को बताया कि उनका छोटा बेटा कर्मयोगी विद्या निकेतन कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र है। अभी तक उसने ट्यूशन शुरू नहीं किया है।

टीचर ने किया इतना परेशान कि बच्चे ने खा लिया जहर

4 of 5
इसे लेकर आए दिन स्कूल के शिक्षक निधि, विवेक और आलोक सुमित को प्रताड़ित करते थे। बुधवार को भी शिक्षक निधि ने किसी बहाने से बेटे को पीटा और प्रबंधक रबीश द्विवेदी के पास ले गई, जहां उन्होंने भी उसे मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीचर ने किया इतना परेशान कि बच्चे ने खा लिया जहर

5 of 5
इसके बाद बेटा घर चला आया और परिजनों को बताया तो परिजन स्कूल पहुंचे। पिता का आरोप है कि स्कूल में शिक्षकों ने अपने किए पर माफी मांग ली तो वे लौट आए। उनके लौटने के बाद शिक्षकों ने फिर बेटे को आंख दिखाई तो उसने जेब से जहर निकाल कर खा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें