राजधानी में रविवार को एनडीए व आर्डिनेंस फैक्ट्री समेत कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन हुआ। वापसी के दौरान परीक्षार्थियों ने कई ट्रेनों की बोगियों पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
2 of 10
परीक्षार्थी
यात्रियों ने विरोध जताया तो हंगामा किया। इसे लेकर यात्रियों व परीक्षार्थियों के बीच विवाद हुआ। स्थिति नियंत्रित करने में जीआरपी एवं आरपीएफ को पसीना आ गया।
विज्ञापन
3 of 10
एनडीए एग्जाम
जीआरपी निरीक्षक चारबाग यूपी सिंह के मुताबिक परीक्षार्थियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए परिसर में 40 सिपाही, 6 उपनिरीक्षक व एक सेक्शन पीएसी को अतिरिक्त रूप से लगाया गया था।
4 of 10
एनडीए एग्जाम
इसके बावजूद यात्री स्टेशन मास्टर समेत अन्य अफसरों से आरक्षित सीट खाली कराए जाने की मांग करते रहे।
विज्ञापन
5 of 10
एनडीए एग्जाम
शिकायत पर जीआरपी ने कुछ परीक्षार्थियों से सीटें खाली कराकर यात्रियों को बैठाया। पर अधिकांश यात्रियों की सीट पर परीक्षार्थियों का ही कब्जा रहा।
विज्ञापन
6 of 10
एनडीए एग्जाम
परीक्षार्थियों के साथ उनके अभिभावकों के आने के कारण भीड़ और अधिक बढ़ी। उधर, बिहार समेत देश के कई राज्यों में बाढ़ व नई दिल्ली में संरक्षा संबंधी कार्य के चलते निरस्त चल रही ट्रेनों के कारण यह संकट हुआ।
विज्ञापन
7 of 10
एनडीए एग्जाम
उधर, बिहार समेत देश के कई राज्यों में बाढ़ व नई दिल्ली में संरक्षा संबंधी कार्य के चलते निरस्त चल रही ट्रेनों के कारण यह संकट हुआ।
8 of 10
परीक्षार्थी
वापसी के दौरान परीक्षार्थी मेट्रो स्टेशन पर पहुंच गए। चारबाग स्टेशन पर पहुंचे परीक्षार्थियों से शोरगुल बढ़ गया। दूरदराज इलाकों से लखनऊ पहुंचे परीक्षार्थियों में मेट्रो को लेकर कुछ ज्यादा ही चर्चा रही।
9 of 10
एनडीए एग्जाम
कई परीक्षार्थी सेंटरों से मेट्रो के जरिए ही चारबाग पहुंचे तो बाहर से आई कई लोगों ने यात्रा के दौरान खूब सेल्फी ली।
चारबाग व लखनऊ स्टेशन पहुंचे परीक्षार्थियों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। भीड़ के चलते वॉटर एटीएम का पानी ठंडा नहीं हो पाया। इसके अतिरिक्त परिसर में बने नि:शुल्क शीतल जल केंद्रों पर भी यात्रियों की लंबी लाइन लगी रही।