अमित शाह तीन दिन के लखनऊ दौरे पर हैं और उनके यहां आते ही यहां सपा और बसपा में इस्तीफों का दौर शुरू हो गया। नजर डालें पूरे घटनाक्रम पर...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
अमित शाह
सुबह 10 बजे अमित शाह के लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने के साथ ही सपा को एक के बाद एक झटके मिलने शुरू हो गए। सपा के एमएलसी बुक्कल नवाब और यशवंत सिंह ने पार्टी और पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
3 of 10
अमित शाह
इसके बाद सपा एमएलसी मधुकर जेटली के इस्तीफे की खबरें भी आने लगीं हालांकि शिवपाल से उनकी बातचीत हुई। इसके बाद शिवपाल दिल्ली रवाना हो गए और मधुकर का इस्तीफा नहीं हुआ।
4 of 10
अमित शाह
इसी दौरान बसपा के एमएलसी जयवीर सिंह ने भी विधानपरिषद के सभापति को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
विज्ञापन
5 of 10
अखिलेश यादव
इसी बीच एक कार्यक्रम के उद्घाटन में पहुंचे अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर भड़ास निकाली और कहा कि बीजेपी ने बिहार से लेकर यूपी तक राजनीतिक भ्रष्टाचार फैला रखा है।
विज्ञापन
6 of 10
अमित शाह
अखिलेश ने कहा, भाजपा एमएलए और एमएलसी को लालच देकर तोड़ रही है। ईद पर मैंने बुक्कल नवाब के साथ मीठी सेवइयां खाई थीं अब उन्हें क्या हुआ।
विज्ञापन
7 of 10
फाइल फोटो
अखिलेश ने कहा कि मैं बुक्कल नवाब से बात करूंगा बशर्ते वह कहीं कैद न हों। उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने बुक्कल को फोन लगाया पर उनके स्टाफ ने कहा कि वे मीटिंग में हैं।
8 of 10
बुक्कल नवाब उर्फ एमए खान
- फोटो : amar ujala
वहीं बुक्कल नवाब का इस पर कहना है कि अखिलेश का फोन नहीं आया वह झूठ बोल रहे हैं। वह चाहें भी तो मैं उनके साथ नहीं जाऊंगा। जो आदमी अपने पिता का नहीं हुआ वो मेरे जैसे छोटे इंसान का क्या सगा होगा।
9 of 10
मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य
इसी बीच स्वामी प्रसाद मौर्य ने बताया कि बसपा के एमएलए और कोऑर्डिनेटर संपर्क में हैं। नसीमुद्दीन आना चाहेंगे तो विचार करेंगे। वहीं बुक्कल नवाब ने भी इशारें में कहा था कि जो अच्छा काम कर रहा है उसके साथ जाने में क्या बुराई है।
वहीं डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने बुक्कल के इस्तीफे पर खुशी जाहिर की। दूसरी ओर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि अमित शाह के दौरे को इन इस्तीफों से जोड़कर न देखें।